सामान्य
वर्चुअल Vs फिजिकल क्रेडिट कार्ड: कौन कितना सेफ और फायदेमंद? जानें बड़ी बातें
नई दिल्ली: तेजी के साथ डिजिटल की बढ़ती दुनिया लोगों को कई सारी सुविधाएं दे रही है। इसने घर बैठे बाजार से खरीदारी की सुविधा को काफी मजबूत किया है। यह खरीदारी कैश (COD) और अधिकतर ऑनलाइन के जरिए की जा रही हैं। इस बीच आज के समय में भारत में करोड़ों लोग ऐसे हैं, जो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें से किसी के पास फिजिकल क्रेडिट कार्ड हैं तो कई लोग ऐसे हैं, जो वर्चुअल क्रेडिट कार्ड का यूज कर रहे हैं।इन दोनों कार्ड्स के जरिए लोग अपनी जरूरत के हिसाब से शॉपिंग, लोन, EMI आदि का लाभ उठाते हैं। डिजिटल की इस दुनिया में लोग वर्चुअल क्रेडिट कार्ड को यूज करना काफी पसंद भी कर रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि इन दोनों क्रेडिट कार्ड्स में से कौन से कार्ड अधिक सेफ और सुरक्षित हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं। इसके साथ ही दोनों में अंतर और इनकी विशेषता को जानेंगे।क्रेडिट कार्ड EMI Vs पर्सनल लोन, कौन कितना फायदेमंद? जानें किसे कब करें इस्तेमालवर्चुअल क्रेडिट कार्ड क्या होता है?वर्चुअल क्रेडिट कार्ड की बात करें तो यह एक इलेक्ट्रॉनिक कार्ड होता है जिसे बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके, अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी देकर बिना किसी शुल्क के बनाया जा सकता है।हर एक वर्चुअल कार्ड का अपना कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर और वैधता विवरण होता है। इसका उपयोग नियमित क्रेडिट कार्ड की तरह ही ऑनलाइन लेनदेन के लिए किया जा सकता है। जानकार बताते हैं कि वर्चुअल क्रेडिट कार्ड सुरक्षित ऑनलाइन लेनदेन की सुविधा देता है क्योंकि यह विक्रेता को क्रेडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी लीक होने के जोखिम को कम करता है।यह एक बार उपयोग के लिए होता है। प्रत्येक ऑनलाइन लेनदेन के लिए एक नया कार्ड बनाया जाता है और इसकी वैधता अधिकतम 48 घंटे तक रहती है। क्रेडिट सीमा और वैधता अवधि बैंक के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। वहीं, वर्चुअल कार्ड उन लोगों के लिए भी उपलब्ध हो सकता है जिनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है। उनके मामले में, वर्चुअल क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड या खाते से लिंक होगा।फिजिकल क्रेडिट कार्ड क्या होता है?फिजिकल क्रेडिट कार्ड की बात करें तो यह एक प्लास्टिक या किसी धातु का बना एक कार्ड होता है। इसे बैंक या वित्तीय संस्था के द्वारा ग्राहक को जारी किया जाता है। आप इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके शॉपिंग, टिकट बुकिंग समेत अन्य लाभ ले सकते हैं। आप फिजिकली किसी दुकान पर इसे स्वाइप मशीन में डालकर स्वाइप करके पेमेंट कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप फिजिकल क्रेडिट कार्ड का प्रयोग एटीएम से पैसे निकालने में भी कर सकते हैं। इस कार्ड पर इसका नंबर, सीवीवी, एक्सपायरी डेट समेत अन्य जानकारी होती है।फिजिकल क्रेडिट कार्ड और वर्चुअल क्रेडिट कार्ड में क्या अंतर है? विशेषता फिजिकल क्रेडिट कार्ड वर्चुअल क्रेडिट कार्ड स्वरूप प्लास्टिक का कार्ड केवल डिजिटल/स्क्रीन पर दृश्य उपयोग स्थान ऑनलाइन + ऑफलाइन POS मशीन केवल ऑनलाइन शॉपिंग / UPI वैधता (Validity) 3 से 5 साल 24-48 घंटे या सीमित अवधि सुरक्षा खोने/चोरी होने का जोखिम चोरी होने का कोई जोखिम नहीं क्रेडिट कार्ड क्या होता है? क्रेडिट कार्ड किसी बैंक या वित्तीय संस्था के द्वारा ग्राहक को जारी किया गया एक कार्ड होता है, जिसका इस्तेमाल वह अपने जरूरत के खर्चों के लिए करता है। वर्चुअल क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कैसे किया जाता है? वर्चुअल क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल केवल ऑनलाइन लेनदेन या खरीदारी के लिए किया जाता है। फिजिकल क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कैसे किया जाता है? फिजिकल क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जाता है। वर्चुअल क्रेडिट कार्ड के ऊपर क्या-क्या लिखा होता है? वर्चुअल क्रेडिट कार्ड के ऊपर कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर और वैधता की जानकारी समेत अन्य चीजें लिखी हुईं होती हैं। वर्चुअल क्रेडिट कार्ड और फिजिकल क्रेडिट कार्ड में एक बड़ा अंतर बताएं? वर्चुअल क्रेडिट कार्ड को खोने का डर नहीं होता है, जबकि फिजिकल क्रेडिट कार्ड खो (कहीं गिर) सकता है।
Source
नवभारत टाइम्स
· Amit Dubey