सामान्य
जापान में तूफान और बारिश का कहर! भारत-जापान टी20 मैच पर भी मंडराया खतरा
भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 मुकाबला एशियन गेंम्स से पहले खेला जाएगा। वहीं कांटो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले इस मुकाबले से पहले एक बड़ी खबर आ रही है। भारत और जापान के बीच ये मुकाबला रद्द हो सकता है। इसकी बड़ी वजह से जापान में आने वाला टाइफून दुजुआन का असर है। पूर्वी जापान में पिछले दो दिनों से खराब मौसम बना हुआ है। मैच वाले दिन भी बारिश की संभावना बनी हुई है। आइए जानते हैं कैसा होगा मौसममुकाबले के दिन होगी बारिशजापान मौसम एजेंसी ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है, क्योंकि टाइफून दुजुआन के कारण मौसम और बिगड़ने की आशंका है। तूफान के सोमवार को टोक्यो के पास से गुजरने का अनुमान है। इजू द्वीप, चिबा और प्रशांत तट के कुछ हिस्सों में 19 सितंबर से 300 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। जापान मौसम एजेंसी (JMA) के अनुसार, टाइफून के कांटो क्षेत्र के पास पहुंचने से टोक्यो और आसपास के इलाकों में मौसम खराब होने की आशंका है। कांटो शहर में ही मंगलवार को भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 मैच भी खेला जाना है। मुकाबला कांटो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होगा। वहीं इस दिन भी बारिश की संभावना जताई गई है।कई उड़ानें हुई रद्दजापान के अधिकारियों ने बताया कि कांटो और मध्य जापान के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के कारण अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। टाइफून दुजुआन के असर से एशियन गेम्स के कुछ मुकाबले प्रभावित हुए हैं। वहीं सोमवार को देशभर में कम से कम 275 उड़ानें रद्द किया गया है। मौसम विभाग ने ये भी चेतावनी दी है कि तूफान के टोक्यो के करीब पहुंचने पर कई इलाकों में बहुत तेज बारिश हो सकती है।टाइफून की तेज हवाओं का असर टोक्यो में भी देखने को मिला। टाइफून के चलते टोक्यो और आसपास के इलाकों में कई रेलवे सेवाएं प्रभावित हुईं और कुछ रूट पर ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा। खराब मौसम का असर टोक्यो गेम शो पर भी पड़ा। गुरुवार से शुरू हुए इस बड़े वीडियो गेम कार्यक्रम का सोमवार को होने वाला आखिरी दिन रद्द कर दिया गया।Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में भारत को दिलाया पहला मेडल!
Source
Moneycontrol हिंदी
· Ankita Pandey