Ai+ NOVA 2 POWER 5G launched in india: Ai+ ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर Ai+ Nova 2 Power 5G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खासतौर से ऐसे ग्राहकों के लिए बनाया है, जो कम बजट में 5G फोन लेना चाहते हैं, वो भी बड़ी बैटरी और स्टाइलिश लुक के साथ। इस फोन की शुरुआती प्रभावी कीमत 15,999 रुपये है। इस फोन में 7000mAh बैटरी और 48 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा मिलता है। कंपनी ने इसे पांच कलर्स में लॉन्च किया है और इसका ब्लू फ्यूजन कलर वेरिएंट सबसे अट्रैक्टिव लगता है। अगर आप भी नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। चलिए डिटेल में बताते हैं फोन की कीमत, सेल और फीचर्स के बारे में सबकुछ…देखें कीमत और पहली सेल डेटभारत में फोन की शुरुआती प्रभावी कीमत 15,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार, फोन के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। फोन की पहली सेल 24 सितंबर, दोपहर 12PM बजे से शुरू होगी और इसे Flipkart से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने इसे पांच खूबसूरत कलर्स - डीप पर्पल, ब्लू फ्यूजन, गोल्डन ब्लू फ्यूजन, मिडनाइट ब्लैक और ओशन ग्रीन में लॉन्च किया है। कंपनी ने बताया कि फोन के बॉक्स में चार्जिंग एडॉरप्टर, यूएसबी टाइप-सी केबल, सिम इजेक्टर टूव और एक ट्रांसपेरेंट प्रोटेक्टिव केस मिल जाता है।चलिए अब एक नजर डालते हैं Ai+ Nova 2 Power 5G की खासियत परफोन में 120 हर्टज रिफ्रेश रेट वाला 6.75 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले के बीचोंबीच पंच-होल कैमरा कटआउट है, जिसमें <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/selfiee data-vars-anchor-text=सेल्फी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>सेल्फी कैमरा लगा होगा। फोन के चारों किनारे गोल हैं। फोन के बैक पैनल पर बीचोंबीच Ai+ लोगो लगा है। राइट साइड पर पावर बटन है, जिसे लाल रंग से हाइलाइट किया गया है। इसके ठीक ऊपर वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 5G चिपसेट से लैस है। रैम और स्टोरेज के हिसाब से फोन को दो कॉन्फिगरेशन - 6GB+128GB और 8GB+128GB में लॉन्च किया गया है। फोन कंपनी के nxtQ OS पर चलता है, जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड है।कैमरा और बैटरी भी पावरफुलफोन में चौकोर कैमरा मॉड्यूल, जिसमें दो बड़े कैमरा रिंग और एक एलईडी फ्लैश है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में 48-मेगापिक्सेल Sony IMX582 मेन रियर कैमरा सेंसर है, साथ में 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए, इसमें 13 मेगापिक्सेल कैमरा दिया गया है। फोन में बड़ी बैटरी भी मिलती है। इस फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh लिथियम-पॉलीमर बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी दावा कर रही है कि यह एक बार फुल चार्ज करने पर पूरे दिन चल सकती है।