Mangal-Guru Yuti: मंगल के <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/astrology/rashifal/cancer data-vars-anchor-text=कर्क राशि data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>कर्क राशि में प्रवेश के बाद गुरु के साथ उनकी युति बन रही है। कर्क राशि मंगल की नीच राशि मानी जाती है, जबकि गुरु यहां उच्च के होते हैं। इसी वजह से इस युति को लेकर नीचभंग की चर्चा शुरू हो गई है। ज्योतिष में मंगल को साहस, जमीन, ऊर्जा और पराक्रम से जोड़कर देखा जाता है। वहीं गुरु ज्ञान, धन, शिक्षा और विस्तार के कारक माने जाते हैं। दोनों ग्रहों का एक ही राशि में होना कुछ राशियों के लिए कामकाज और आर्थिक मामलों में बदलाव के संकेत दे सकता है।मंगल की नीच स्थिति का कब होता है भंग?ज्योतिष में मंगल को कर्क राशि में नीच का माना जाता है। इसका अर्थ यह नहीं है कि मंगल हर स्थिति में खराब परिणाम ही देंगे। कुंडली में मौजूद दूसरे ग्रह और उनके संबंध मंगल के फल को बदल सकते हैं। नीचभंग की शर्तों में नीच ग्रह की राशि के स्वामी का केंद्र भाव में होना, ग्रह की उच्च राशि के स्वामी का केंद्र में बैठना और नीच ग्रह के साथ उच्च ग्रह की मौजूदगी जैसी स्थितियों का उल्लेख मिलता है। इसके अलावा ग्रहों की दृष्टि, भाव स्थिति और दशा भी महत्वपूर्ण मानी जाती है।मंगल और गुरु की युति में गुरु कर्क राशि में उच्च के हैं। इसलिए इस स्थिति को नीचभंग की संभावना से जोड़कर देखा जा सकता है। लेकिन पूर्ण नीचभंग राजयोग का फैसला केवल इस युति के आधार पर नहीं किया जा सकता।कर्क राशि वालों को मिल सकता है फायदाकर्क राशि में मंगल और गुरु की युति का असर इसी राशि के जातकों के कामकाज पर पड़ सकता है। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जो लोग किसी नए प्रोजेक्ट या कारोबार की योजना बना रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। हालांकि, गुस्से में लिया गया फैसला परेशानी पैदा कर सकता है। परिवार और कार्यक्षेत्र में बातचीत के दौरान संयम रखना जरूरी होगा।<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/astrology/rashifal/leo data-vars-anchor-text=सिंह राशि data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>सिंह राशि के लिए करियर में अवसरसिंह राशि के लोगों को कामकाज में नए अवसर मिलने की संभावना बन सकती है। नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे लोगों को किसी नए विकल्प पर विचार करने का मौका मिलेगा। कारोबारियों के लिए नए संपर्क उपयोगी साबित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में किसी भी फैसले से पहले पूरी जानकारी हासिल करें। जल्दबाजी में निवेश करने से बचना होगा। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/astrology/rashifal/libra data-vars-anchor-text=तुला राशि data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>तुला राशि को आर्थिक मामलों में सतर्कता के साथ लाभतुला राशि वालों के लिए मंगल-गुरु की युति आर्थिक मामलों में बदलाव ला सकती है। रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है और काम के सिलसिले में नए लोगों से संपर्क बन सकता है। हालांकि, खर्चों पर नजर रखना जरूरी होगा। उधार देने या बड़ा निवेश करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का आकलन कर लें।