ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में जीएनआईओटी कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े पांच छात्रों ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में एक कार ड्राइवर पांच युवकों को टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। फोटो: वीडियो ग्रैब

तेज रफ्तार कार ने ग्रेटर नोएडा में पांच छात्रों को टक्कर मारी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ

पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार सीज की

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नाॅलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में जीएनआईओटी कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े करीब पांच छात्रों को टक्कर मार दी।

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और कार सीज कर दी है।

प्रसारित वीडियो में सड़क किनारे कई छात्र और अन्य लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान तेज गति से आई कार लोगों के बीच घुस जाती है और सड़क किनारे खड़े छात्रों को टक्कर मारती नजर आती है। घटना के बाद कार सवार युवक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, कार की चपेट में आए छात्रों का उपचार कराया गया है। घटना कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित ड्राइवर को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सर्विस रोड से हाइराइज सोसायटियों तक अंधेरे में डूबा ग्रेटर नोएडा, खराब स्ट्रीट लाइट से लोग परेशान