गोरखपुर के बांसगांव में 18 वर्षीय विशाल कुमार का शव घर में फंदे से लटका मिला, जबकि दो दिन बाद ...और पढ़ें
गोरखपुर के बांसगांव में 18 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।
जागरण संवाददाता,बांसगांव, (गोरखपुर)। घर में बेटे के विवाह की तैयारियों को लेकर बातचीत चल रही थी। दो दिन बाद लड़की पक्ष के लोगों को विवाह की बात आगे बढ़ाने के लिए घर आना था, लेकिन शनिवार को परिवार में खुशियों की जगह मातम पसर गया। बांसगांव के जयंतीपुर गांव में 18 वर्षीय विशाल कुमार का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। आत्महत्या के पीछे क्या वजह रही, अभी इसका पता नहीं चल सका है।
जयंतीपुर निवासी रामकिशुन के दो बेटे और दो बेटियों में विशाल सबसे छोटा था। पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं, जबकि विशाल मजदूरी कर परिवार की मदद करता था। परिजनों के अनुसार उसका विवाह तय करने को लेकर बातचीत चल रही थी। लड़की पक्ष के लोगों के दो दिन बाद घर आने की तैयारी थी।
परिवार इस मुलाकात को लेकर उत्साहित था, लेकिन इससे पहले ही विशाल की मौत हो गई। शनिवार को घर में उसका शव मिलने की सूचना पर स्वजन के होश उड़ गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फोरेसिंक टीम के साथ पहुंची बांसगांव थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जान के लिए नमूना लिया। परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही कमरे की तलाशी ली।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर हत्याकांड का खुलासा: पट्टीदारी के युवक ने की थी शुभम की हत्या,अवैध संबंध के संदेह में वारदात
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर विवाह की बातचीत चलने के बीच विशाल ने यह कदम क्यों उठाया। उसके मोबाइल फोन की काल डिटेल और हाल के संपर्कों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि पपोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु की वजह स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ें- अब कचरे का कचूमर निकालेगा 'स्मार्ट बिन', चकाचक दिखेगा गोरखपुर रेलवे स्टेशन
सामान्य
गोरखपुर में शादी की तैयारियों के बीच युवक ने की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम - gorakhpur youth dies by suicide days before marriage talks
Source