राउंड-9 के बाद अध्यक्ष पद पर कांटे का मुकाबला. दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव की राउंड-9 तक की मतगणना में अध्यक्ष पद पर मुकाबला बेहद करीबी हो गया है. ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच महज 1 वोट का अंतर है. वहीं, सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी बढ़त बनाए हुए हैं. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन और संयुक्त सचिव पद पर समाजवादी छात्र सभा के विशेष यादव आगे चल रहे हैं.अध्यक्ष पदयश डबास (ABVP): 10,887 वोटविजय शंकर मीणा (NSUI): 10,888 वोटविजय शंकर मीणा 1 वोट की बढ़त के साथ सबसे आगे हैं.उपाध्यक्ष पदईशु मौर्य (ABVP): 6,899 वोटवीर छत्र राठौर (NSUI): 2,084 वोटदीपांशु शौकीन (निर्दलीय): 12,910 वोटदीपांशु शौकीन सबसे आगे हैं। उपलब्ध आंकड़ों में उनके लिए राउंड-9 का अलग आंकड़ा नहीं दिया गया है.सचिव पदरिया छावड़ी (ABVP): 9,406 वोटनम्रता चौधरी (NSUI): 6,958 वोटरिया छावड़ी 2,448 वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं.संयुक्त सचिव पदलक्ष्य राज सिंह (ABVP): 7,032 वोटगोपाल चौधरी (NSUI): 6,966 वोटविशेष यादव (समाजवादी छात्र सभा): 6,797 वोट. साउथ कैंपस के बक्से खुलते ही पलटा पासा. नॉर्थ कैंपस के शुरुआती रुझानों में भले ही कांटे की टक्कर दिख रही थी, लेकिन जैसे ही साउथ कैंपस के प्रमुख कॉलेजों के ईवीएम खुले, एबीवीपी के अध्यक्ष और सचिव पद के उम्मीदवारों के वोटों का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ा. नॉर्थ कैंपस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बाहर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम हैं. दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में पुलिस गश्ती गाड़ियां परिसर के बाहर तैनात हैं ताकि मतगणना खत्म होने के बाद कोई भी अनधिकृत जश्न या मार्च न निकल सके. ABVP आगे, NSUI सभी पदों पर पीछे. दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव की राउंड-8 तक की मतगणना में अध्यक्ष और सचिव पद पर ABVP के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि संयुक्त सचिव पद पर समाजवादी छात्र सभा के विशेष यादव ने बढ़त बना रखी है. NSUI के उम्मीदवार चारों पदों पर पीछे चल रहे हैं.यश डबास (ABVP): 9,827 वोटविजय मीणा (NSUI): 9,490 वोटयश डबास 337 वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं.ईशु मौर्य (ABVP): 6,418 वोटवीर छत्र राठौर (NSUI): 1,805 वोटदीपांशु शौकीन (निर्दलीय): 12,910 वोटदीपांशु शौकीन 6,492 वोटों की बड़ी बढ़त के साथ पहले स्थान पर हैं.रिया छावड़ी (ABVP): 8,466 वोटनम्रता चौधरी (NSUI): 6,171 वोटरिया छावड़ी 2,295 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं.लक्ष्य राज सिंह (ABVP): 6,156 वोटगोपाल चौधरी (NSUI): 6,168 वोटविशेष यादव (छात्र सभा): 6,797 वोटविशेष यादव 631 वोटों की बढ़त के साथ सबसे आगे हैं. निर्दलीयों ने दिखाया दम, मुख्य दलों की बढ़ाई चिंता. ताजाआंकड़ों से साफ है कि उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की भारी बढ़त ने इस चुनाव में मुख्य छात्र संगठनों के पारंपरिक समीकरणों को ध्वस्त कर दिया है. नॉर्थ कैंपस स्थित मल्टीपर्पज हॉल में 960 ईवीएम मशीनों के वोटों की गिनती जारी है. दिल्ली हाईकोर्ट के सख्त आदेश के पालन में 2,000 से अधिक पुलिस और पैरामिलिट्री जवान मुस्तैद हैं ताकि नतीजे आने के बाद भी कैंपस में कोई विजय जुलूस या हुड़दंग न हो सके. 6ठे राउंड के आंकड़ों के मुताबिक चारों सीटों का ताजा हाल. अध्यक्ष (President): ABVP के यश डबास (7,346 वोट) आगे चल रहे हैं, जबकि NSUI के विजय शंकर मीणा (6,760 वोट) दूसरे स्थान पर हैं. उपाध्यक्ष (Vice President): निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन 9,379 वोटों की विशाल बढ़त बनाकर सबसे मजबूत स्थिति में हैं. ABVP के ईशू मौर्य 4,819 वोटों के साथ काफी पीछे दूसरे स्थान पर हैं. सचिव (Secretary): ABVP की रिया छावड़ी 6,425 वोटों के साथ अपनी मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं. NSUI की नम्रता चौधरी 4,510 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. संयुक्त सचिव (Joint Secretary): निर्दलीय उम्मीदवार विशेष यादव 5,413 वोट लेकर सबसे आगे चल रहे हैं. ABVP के लक्ष्य राज सिंह 4,513 वोटों के साथ उनका पीछा कर रहे हैं. . दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव की राउंड-7 तक की मतगणना में अध्यक्ष और सचिव पद पर ABVP के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन सबसे आगे हैं, जबकि संयुक्त सचिव पद पर समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवार विशेष यादव ने बढ़त बना रखी है.यश डबास (ABVP): 8,825 वोटविजय शंकर मीणा (NSUI): 8,216 वोटयश डबास 609 वोटों की बढ़त के साथ सबसे आगे हैं.वीर छत्र राठौर (NSUI): 1,620 वोटईशु मौर्य (ABVP): 5,739 वोटदीपांशु शौकीन (निर्दलीय): 11,347 वोटदीपांशु शौकीन 5,608 वोटों की बड़ी बढ़त के साथ पहले स्थान पर हैं.नम्रता चौधरी (NSUI): 5,445 वोटरिया छावड़ी (ABVP): 7,584 वोटरिया छावड़ी 2,139 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं.लक्ष्य राज सिंह (ABVP): 5,386 वोटगोपाल चौधरी (NSUI): 5,339 वोटविशेष यादव (समाजवादी छात्र सभा): 6,165 वोटविशेष यादव 779 वोटों की बढ़त के साथ सबसे आगे चल रहे हैं.इनपुट- अनमोल नाथ. ABVP ने तीन पदों पर बनाई बढ़त, उपाध्यक्ष 100कीन आगे. डूसू चुनाव काउंट‍िंंग मेंअभाविप ने बताया है कि एबीवीपी ने तीन सीटों पर फ‍िर बढ़त बना ली है.अध्यक्ष और सचिव पद पर लगातार बढ़त बनी हुई है, छठे राउंड में संयुक्त सचिव पद पर पीछे होने बाद अब फिर से बढ़त बनाई है. बता दें कि उपाध्यक्ष पद पर न‍िर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु 100कीन आगे चल रहे हैं. निर्दलीयों ने बिगाड़ा राष्ट्रीय पार्टियों के दलों का खेल. इस चुनाव का सबसे बड़ा सरप्राइज एलिमेंट निर्दलीय उम्मीदवारों का प्रदर्शन रहा है, जिन्होंने दो अहम सीटों पर ABVP और NSUI दोनों के पसीने छुड़ा दिए हैं: उपाध्यक्ष (Vice President): निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन 3,256 वोटों की भारी बढ़त के साथ सबसे आगे चल रहे हैं. ABVP के ईशू मौर्य (1,884 वोट) दूसरे और NSUI के वीर चतरथ (449 वोट) काफी पीछे तीसरे स्थान पर हैं. सचिव (Secretary): इस सीट पर ABVP अपनी साख बचाने में कामयाब रही है. ABVP की रिया छावड़ी 2,146 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी (1,765 वोट) दूसरे स्थान पर हैं. संयुक्त सचिव (Joint Secretary): यहां भी निर्दलीय प्रत्याशी विशेष यादव 2,045 वोट लेकर पहले नंबर पर बने हुए हैं. ABVP के लक्ष्य राज सिंह (1,770 वोट) दूसरे स्थान पर हैं. DUSU चुनाव: राउंड-6वें राउंड के बाद की तस्वीर. DUSU चुनाव की राउंड-6 की मतगणना के बाद अध्यक्ष और सचिव पद पर ABVP के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. वहीं, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाए रखी है. NSUI के उम्मीदवार चारों पदों पर फिलहाल पीछे चल रहे हैं.यश डबास (ABVP): 7,346 वोटविजय शंकर मीणा (NSUI): 6,760 वोटअनन्या रतूड़ी (लेफ्ट): 1,445 वोटयश डबास 586 वोटों की बढ़त के साथ सबसे आगे हैं.दीपांशु शौकीन (निर्दलीय): 9,379 वोटईशु मौर्य (ABVP): 4,845 वोटवीर छत्र रथ (NSUI): 1,337 वोटअक्षत शिखर (लेफ्ट): 643 वोटदीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर 4,534 वोटों की बढ़त बना रखी है.रिया छावड़ी (ABVP): 6,425 वोटनम्रता चौधरी (NSUI): 4,510 वोटस्टैनजिन डेस्क्योंग (लेफ्ट): 2,531 वोटसचिव पद पर रिया छावड़ी 1,915 वोटों से आगे हैं.विशेष यादव (निर्दलीय): 5,413 वोटलक्ष्य राज सिंह (ABVP): 4,540 वोटगोपाल चौधरी (NSUI): 4,145 वोटबी. परिजात (लेफ्ट): 1,815 वोटसंयुक्त सचिव पद पर विशेष यादव 873 वोटों की बढ़त के साथ सबसे आगे हैं.इनपुट- अनमोल नाथ. 5वें राउंड में ABVP आगे. DUSU चुनाव की राउंड-5 की मतगणना के बाद अध्यक्ष और सचिव पद पर ABVP जबकि उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.यश डबास (ABVP): 5,790 वोटविजय शंकर मीणा (NSUI): 5,737 वोटअनन्या रतूड़ी (लेफ्ट): 1,170 वोटABVP के यश डबास इस समय 53 वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं.दीपांशु शौकीन (निर्दलीय): 7,655 वोटईशु मौर्य (ABVP): 3,965 वोटवीर छत्र रथ (NSUI): 1,117 वोटअक्षत शिखर (लेफ्ट): 500 वोटउपाध्यक्ष पद पर दीपांशु शौकीन की बढ़त बाकी उम्मीदवारों की तुलना में काफी अधिक है.रिया छावड़ी (ABVP): 5,216 वोटनम्रता चौधरी (NSUI): 3,767 वोटस्टैनजिन डेस्क्योंग (लेफ्ट): 1,995 वोटसचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी बढ़त बनाए हुए हैं.विशेष यादव (निर्दलीय): 4,270 वोटलक्ष्य राज सिंह (ABVP): 3,857 वोटगोपाल चौधरी (NSUI): 3,421 वोटबी. परिजात (लेफ्ट): 1,477 वोटसंयुक्त सचिव पद पर निर्दलीय उम्मीदवार विशेष यादव सबसे आगे चल रहे हैं.इनपुट- अनमोल नाथ. DUSU चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2,000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती की गई है. मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के साथ प्रमुख सड़कों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं.