सामान्य
अनंत-नीरज झगड़े में 'गदहा' की एंट्री, छोटे सरकार ने जेडीयू प्रवक्ता को फिर ललकारा; 2 करोड़ का चैलेंज दिया
<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/nitish-kumar data-vars-anchor-text=नीतीश कुमार data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के दो प्रमुख चेहरे मोकामा विधायक अनंत सिंह और पटना के एमएलसी सह नीरज कुमार के बीच तनातनी थम नहीं रही है। जदयू नेताओं की कोशिशों के बावजूद अनंत सिंह नीरज के खिलाफ मोर्चा वापस नहीं ले रहे हैं। दोनों के बीच जुबानी जंग अब व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गई है। छोटे सरकार ने फिर अपनी ही पार्टी के मुख्य प्रवक्ता को ललकारा है। कहा है कि हिम्मत है तो बजरंगबली के मंदिर में चलकर डिबेट कर लें। अनंत सिंह ने नीरज कुमार के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए गदहा शब्द का भी इस्तेमाल किया और 20 करोड़ की भारी भड़कम रकम का चैलेंज दिया। उन्होंने दावा किया कि जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं थे तब से उनके लिए काम रहे हैं।पटना एमएलसी स्नातक चुनाव पर अनंत सिंह और नीरज कुमार खुलकर आमने-सामने आ गए हैं। अनंत सिंह ने जब जमानत जब्त करा देने का दावा किया तो नीरज ने कहा कि उन्हें(अनंत सिंह को) जमानत शब्द लिखने भी नहीं आता है। इसके बाद अनंत सिंह ने एक बार फिर अपने मोकामा से आने वाले जदयू नेता के खिलाफ पूरा गुस्सा उड़ेल कर रख दिया है। अपने चुनावी क्षेत्र में पहुंचे अनंत सिंह ने कहा कि नीरज कुमार नीरज कुमार ने हमेशा मेरा विरोध किया और राजनीति से बाहर करने की साजिश रची। लेकिन, सफलता नहीं मिली क्योंकि जनता को मुझ पर भरोसा है। इस बार एमएलसी चुनाव में हर हाल में अनुज सिंह को वोट दिलाएंगे और नीरज कुमार को हराएंगे। नीरज कुमार ने किसी को नहीं छोड़ा है इसलिए इस बार नहीं छोड़ेंगे।अपने समर्थित उम्मीदवार अनुज कुमार की जीत का दावा करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि हम बीस करोड़ रुपया रख देते हैं और नीरज कुमार भी रखें। अगर वह जीत जाएंगे तो पूरा पैसा ले जाएंगे। अनुज कुमार जीत गए तो हम पैसा उठा लेंगे। कहा कि अब नीरज कुमार से समझौते की कोई उम्मीद दूर-दूर तक नहीं है। अनंत सिंह ने नीरज कुमार की पढ़ाई पर भी सवाल उठाया। कहा कि वे ठीक कहते हैं कि मुझे जमानत लिखने नहीं आता है। मैं पढ़ा लिखा नहीं हूं। लेकिन नीरज कुमार ने भी गदहा वाले स्कूल में पढ़ाई की है। खाली बकर-बकर करते रहते हैं।अनंत सिंह ने कहा कि जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे तब से उनके साथ हैं। अपनी गाय और भैंस बेचकर नीतीश कुमार को चांदी के सिक्के से तौल दिया। नीरज कुमार ने एक अंगुठी भी नहीं दी। हमेशा उनकी पार्टी के नेताओं को गाली दी। यह भी कहा कि नीरज के कारण ही जदयू से इस्तीफा दिया और 2015 में जब <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/lalu-yadav data-vars-anchor-text=लालू यादव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>लालू यादव और नीतीश कुमार साथ मिलकर लड़े थे तब भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की। नीरज कुमार मुंह का पहलवान है। अगर हिम्मत है तो बजरंगबली के मंदिर में चलकर मेरे साथ डिबेट कर ले कि किसने किसे मदद करके नेता बनाया।
Source
लाइव हिन्दुस्तान
· Sudhir Kumar