Raptee HV Electric Motorcycle Delivery Starts: रैप्टी.एचवी ने बेंगलुरु में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल की डिलीवरी शुरू कर दी है, जिससे कंपनी की रिटेल प्रजेंस अब फुल ओनरशिप और संचालन में बदल गई है। इलेक्ट्रिक कार डीएनए और मालिकाना हक वाली एचवी-टेस (HV-Tec) तकनीक से लैस यह मोटरसाइकल प्रीमियम सेगमेंट में खास पहचान बना रही है। कंपनी का लक्ष्य नवंबर तक बेंगलुरु और चेन्नै में कुल 100 से ज्यादा मोटरसाइकल्स की डिलीवरी पूरा करने का है। ग्राहकों की सुविधा के लिए बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में एक डेडिकेटेड सर्विस सेंटर भी शुरू किया गया है, जो सोमवार से शनिवार तक आफ्टर-सेल्स सपोर्ट देता है। इस तेज विस्तार के साथ रैप्टी.एचवी देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।डिलीवरी और विस्तार की योजनाएं रैप्टी.एचवी के को-फाउंडर और सीईओ दिनेश अर्जुन का कहना है कि बेंगलुरु कंपनी के लिए एक प्रमुख बाजार रहा है और यहां डिलीवरी की शुरुआत करना एक बड़ा माइलस्टोन है। कंपनी आने वाले महीनों में डिलीवरी की रफ्तार को तेजी से बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। वेटिंग पीरियड को कम करने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं, ताकि हर राइडर को एक सुचारू और भरोसेमंद अनुभव मिल सके। कंपनी का लक्ष्य नवंबर 2026 तक चेन्नै और बेंगलुरु जैसे बड़े बाजारों में कुल 100 से ज्यादा मोटरसाइकल की डिलीवरी पूरा करना है।​आफ्टर-सेल्स सर्विस इन्फ्रास्ट्रक्चर की कैसी स्थिति ग्राहकों को उनकी ओनरशिप जर्नी के दौरान पूरी सहायता देने के लिए रैप्टी.एचवी ने बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट के पहले सेक्टर में एक समर्पित सर्विस सेंटर भी स्थापित किया है। यह सेंटर 4 सदस्यों की कुशल टीम के साथ सोमवार से शनिवार तक संचालित होता है, जिससे ग्राहकों को शहर के भीतर ही आसानी से आफ्टर-सॉल्स सपोर्ट और सर्विसिंग की सुविधा मिल सके।भविष्य की रणनीतियां और नेटवर्क विस्तार अपने शोरूम, सर्विस इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिलीवरी ऑपरेशन के साथ रैप्टी.एचवी प्रमुख भारतीय बाजारों में अपने व्यापक विस्तार के तहत बेंगलुरु में अपनी मजबूत पकड़ बना रही है। कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल सेगमेंट में अपनी प्रजेंस को और ज्यादा बेहतर करने के लिए अपने रिटेल, डिलीवरी और कस्टमर सपोर्ट नेटवर्क को लगातार बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।Raptee.HV T30 की कीमत-खासियत आपको बता दें कि भारतीय बाजार में Raptee.HV T30 इलेक्ट्रिक बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.39 लाख रुपये है। खूबियों की बात करें तो यह भारत की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक है, जो सीसीएस2 (CCS2) कनेक्टर को सपोर्ट करती है। आप इसे किसी भी पब्लिक कार फास्ट-चार्जिंग स्टेशन से चार्ज कर सकते हैं। यह इलेक्ट्रिक बाइक फुल चार्ज पर 200 किलोमीटर की IDC रेंज का दावा करती है और रियल वर्ल्ड रेंज 150 किलोमीटर के करीब है। इसमें 22 kW का इलेक्ट्रिक मोटर लगा है, जो 70 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 7-इंच का टीएफटी डिस्प्ले, बिल्ट-इन नैविगेशन और डुअल-चैनल एबीएस जैसी खूबियां मिलती हैं। बाद बाकी रैप्टी एचवी टी30 की बैटरी पर 8 साल या 80,000 किलोमीटर और बाइक पर 3 साल की वॉरंटी देती है।​