West Indies Squad for India: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. कैरेबियाई टीम भारत दौरे पर तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी. इस दौरे के लिए वेस्टइंडीज ने युवा खिलाड़ियों के साथ कुछ अनुभवी चेहरों को भी टीम में जगह दी है.टीम की कमान शाई होप को सौंपी गई है. वह वनडे और टी20, दोनों फॉर्मेट में वेस्टइंडीज की कप्तानी करेंगे. वहीं, टीम में चार साल बाद कीमो पॉल की वापसी हुई है.चार साल बाद कीमो पॉल की वापसीभारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में कीमो पॉल की वापसी सबसे खास खबरों में से एक है. पॉल करीब चार साल बाद टी20 इंटरनेशनल टीम में लौटे हैं. कीमो पॉल ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 7 अगस्त 2022 को भारत के खिलाफ लॉडरहिल में खेला था. अब एक बार फिर उनका सामना भारतीय टीम से होगा.पॉल तीनों फॉर्मेट में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं. ऐसे में भारतीय परिस्थितियों का उनका अनुभव वेस्टइंडीज के काम आ सकता है. चार साल के लंबे अंतराल के बाद टीम में वापसी उनके लिए खुद को फिर से साबित करने का बड़ा मौका होगी.ये भी पढ़ें: Asian Games से पहले टीम इंडिया के साथ हुआ खेला, खिलाड़ियों की जर्सी के साइज में झमेलाभारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की वनडे टीमशाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लॉज़, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड और जेडन सील्स.भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की टी20 टीमशाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.जेसन होल्डर को नहीं मिली जगहवेस्टइंडीज की टीम में सबसे बड़ा बदलाव जेसन होल्डर को लेकर है. अनुभवी ऑलराउंडर को भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है. होल्डर लंबे समय से वेस्टइंडीज टीम के अहम खिलाड़ियों में रहे हैं. वह गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने की क्षमता रखते हैं. हालांकि, इस बार टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है. उनकी गैरमौजूदगी में वेस्टइंडीज की टीम कुछ नए और युवा खिलाड़ियों को मौका देकर भविष्य के लिए अपनी टीम तैयार करती दिख रही है.कब और कहां होंगे मुकाबले?भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैच 27 सितंबर से शुरू होंगे. पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम, दूसरा गुवाहाटी और तीसरा न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा.इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी. पहला टी20 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा. इसके बाद 9 अक्टूबर को रांची, 11 अक्टूबर को इंदौर, 14 अक्टूबर को हैदराबाद और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में मुकाबला होगा. भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की टीम 21 सितंबर को रवाना होगी और 23 सितंबर को तिरुवनंतपुरम पहुंचेगी.ये भी पढ़ें: India vs West Indies ODI कब है? जानें तीनों मैचों की तारीख, समय और वेन्यू