सामान्य
Viral Video: महिला बनकर निकला शख्स, सड़क पर लोगों के व्यवहार ने किया परेशान; वीडियो हुआ वायरल
दिल्ली में रात के वक्त महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। इसी मुद्दे को करीब से समझने के लिए शहर के कंटेंट क्रिएटर BeJaintle ने एक अनोखा सोशल एक्सपेरिमेंट किया। उन्होंने महिला का रूप धारण कर रात में करीब दो घंटे तक स्कूटी से दिल्ली की सड़कों पर सफर किया। इस दौरान उन्होंने ड्रेस, मेकअप और दुपट्टे के जरिए अपना लुक बदला, ताकि लोग उन्हें महिला समझें। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग इलाकों में घूमते हुए अपने अनुभव को कैमरे में रिकॉर्ड किया। क्रिएटर के मुताबिक, सफर शुरू होने के कुछ ही समय बाद उन्हें लोगों की निगाहों और कुछ असहज घटनाओं का सामना करना पड़ा।पेट्रोल पंप से लेकर सड़क और ट्रैफिक के बीच तक उन्होंने कई ऐसी स्थितियां देखीं, जिन्हें उन्होंने परेशान करने वाला बताया। उनका दावा है कि कुछ लोगों ने उनका पीछा भी किया। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो ने महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है।ड्रेस, मेकअप और दुपट्टे से बदली पहचानएक वीडियो में क्रिएटर को पहले महिला की तरह तैयार होते देखा गया। उन्होंने ड्रेस पहनी, मेकअप किया और चेहरे को दुपट्टे से ढक लिया, ताकि उनकी पहचान आसानी से सामने न आए। इसके बाद वह स्कूटी लेकर रात में निकल पड़े और रास्ते में सामने आने वाली परिस्थितियों को रिकॉर्ड करने लगे।पेट्रोल पंप से सड़क तक महसूस हुई लोगों की नजरक्रिएटर के मुताबिक, घर से निकलने के कुछ ही देर बाद लोगों का ध्यान उनकी ओर जाने लगा। पेट्रोल पंप पर स्कूटी में ईंधन भरवाते समय भी उन्होंने आसपास मौजूद पुरुषों के लगातार देखने का दावा किया। इसके बाद रास्ते में कुछ ऐसे मौके आए, जिन्हें उन्होंने अपने लिए असहज बताया।पीछा करने और करीब आने का भी किया दावावीडियो में क्रिएटर ने एक घटना का जिक्र किया, जिसमें दो लोगों पर पहले उन्हें घूरने और फिर स्कूटी का पीछा करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि एक अन्य व्यक्ति रास्ते में उनके पास आया और बातचीत करने की कोशिश की। इन घटनाओं ने उनके एक्सपेरिमेंट को और असहज बना दिया।ऑटो चालकों को लेकर भी जताई चिंताक्रिएटर ने ऑटो रिक्शा चालकों से जुड़े कुछ अनुभव भी साझा किए। उनका दावा है कि दो ऑटो ने रास्ते में उनकी स्कूटी के आगे आने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि एक चालक दोस्तों को रिकॉर्डिंग करते देखकर रुक गया, जबकि दूसरे ने कुछ समय तक उनकी ओर वाहन बढ़ाया और बाद में वहां से चला गया।‘अब इसे रोक देना चाहिए’, बोले क्रिएटरलगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद उन्होंने एक्सपेरिमेंट बीच में ही खत्म करने का फैसला किया। वीडियो में उन्होंने अपने अनुभव को बेहद डरावना और परेशान करने वाला बताया। उनका कहना था कि महज दो घंटे के इस अनुभव ने उन्हें रात में अकेले बाहर निकलने वाली महिलाओं की मुश्किलों के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया।View this post on InstagramA post shared by BeJaintle (@bejaintle)वीडियो पर जमकर हुई चर्चाBeJaintle के इंस्टाग्राम वीडियो को 17 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। कई लोगों ने इसे महिलाओं के रोजमर्रा के अनुभवों से जोड़ते हुए ‘कड़वी हकीकत’ बताया, जबकि कुछ प्रतिक्रियाओं में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई गई।(डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।)‘5 साल बाद क्या करूंगी, पता नहीं’ कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ कंटेंट क्रिएशन में आईं महिला, अब टीवी और वेब सीरीज में मिल रही मौके!
Source
Moneycontrol हिंदी
· Anchal Jha