सामान्य
दिल्ली में SIR: केजरीवाल ही नहीं रेखा गुप्ता समेत इन दिग्गजों को भी नोटिस
एसआईआर प्रक्रिया के तहत दिल्ली के निर्वाचन आयोग ने आप प्रमुख <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/arvind-kejriwal data-vars-anchor-text=अरविंद केजरीवाल data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के लोगों को ही नहीं दिल्ली की कई अन्य दिग्गज हस्तियों को नोटिस जारी किए हैं। दिल्ली के निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/kapil-sibal-rajya-sabha-nomination data-vars-anchor-text=कपिल सिब्बल data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>कपिल सिब्बल और वीरेंद्र सचदेवा समेत समेत अन्य कई मतदाताओं को नोटिस भेजे। रेखा गुप्ता को उम्र से जुड़ी विसंगति के कारण नोटिस मिला था लेकिन उनका फॉर्म मान्य कर दिया गया है। अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को पुराना विवरण नहीं मिलने पर नोटिस दिया गया है।रेखा गुप्ता की एंट्री मान्यअधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल समेत कई प्रमुख हस्तियों को SIR प्रक्रिया के तहत जमा किए गए उनके एन्यूमरेशन फॉर्म की जानकारी में गड़बड़ियों के लिए नोटिस भेजे गए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की एंट्री को मान्य कर दिया गया है। रेखा गुप्ता का नाम शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा। इस लिस्ट को 4 नवंबर को प्रकाशित किया जाना है।33.13 लाख से अधिक वोटरों को नोटिसअधिकारियों ने बताया कि दिल्ली BJP के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और BJP नेता सुधांशु मित्तल को भी नोटिस भेजे गए। नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों के नाम, उनके द्वारा पेश किए जाने वाले तथ्यों और दस्तावेजों की उचित जांच के बाद अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, 33.13 लाख से अधिक वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं जिनके नाम ड्राफ्ट लिस्ट में प्रकाशित किए गए थे लेकिन उनके एन्यूमरेशन फॉर्म की जानकारी में गड़बड़ियां थीं।केजरीवाल और उनके परिवार को भी नोटिसअधिकारियों ने बताया कि अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, माता-पिता और बेटे को भी नोटिस भेजे गए हैं। नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के फॉर्म पिछले SIR की जानकारी के संबंध में अधूरे थे। केजरीवाल और उनके परिवार को जारी नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि यह कैसी प्रक्रिया है जिसमें 3 बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के वोट दिल्ली की वोटर लिस्ट से गायब किए जा रहे हैं।वीरेंद्र सचदेवा को भी नोटिसअधिकारियों ने बताया है कि <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/assembly-elections/delhi-elections/constituency/new-delhi data-vars-anchor-text=नई दिल्ली विधानसभा data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मतदाता कपिल सिब्बल को पिछला रिकॉर्ड नहीं मिलने के कारण नोटिस भेजा गया है। वहीं बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा को नाम में गड़बड़ी के कारण नोटिस भेजा गया है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि वह जरूरी दस्तावेज दिखाकर गड़बड़ी सुधार करा लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी और भाई का नाम भी नोटिस मिलने वालों की लिस्ट में शामिल है।
Source
लाइव हिन्दुस्तान
· KRISHNA BIHARI SINGH