सामान्य
ट्रंप का CNN, MS Now और Politico पर प्रतिबंध का ऐलान, पत्रकारों की व्हाइट हाउस में नो एंट्री
वाशिंगटन: अमेरिकी समाचार चैनल 'एमएस नाउ' ने कहा कि शनिवार सुबह उसके पत्रकारों को राष्ट्रपति कार्यालय 'व्हाइट हाउस' परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया। इससे एक दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह इस नेटवर्क और अन्य समाचार संगठनों को परिसर से प्रतिबंधित कर देंगे। सीएनएन और पोलिटिको के पत्रकारों को भी व्हाइट हाउस में प्रवेश करने से रोक दिया है।सीएनएन की पत्रकार का प्रेस पास छीना गयाव्हाइट हाउस के चेकपॉइंट पर सीक्रेट सर्विस ने CNN की पत्रकार बेट्सी क्लेन के प्रेस पास को जब्त कर लिया था। इसके बाद बेट्सी क्लेन ने व्हाइट हाउस के बाहर से लाइव एनालिसिस दिया। सीएनएन ने एक बयान में कहा, "व्हाइट हाउस और अन्य सरकारी इमारतों तक भौतिक पहुंच को प्रतिबंधित करने के किसी भी प्रयास या हमारी पत्रकारिता में बाधा डालने के किसी भी अन्य प्रयास के बावजूद, अमेरिकी सरकार पर रिपोर्टिंग करने का सीएनएन का मिशन जारी रहेगा।"ट्रंप असहमति की आवाजों को दबा रहेट्रंप लंबे समय से उन पत्रकारों की समाचार कवरेज को सीमित करने का प्रयास कर रहे हैं, जिनसे वह असहमत हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कहा था कि वह प्रतिकूल कवरेज और ''फर्जी खबरों'' का हवाला देते हुए इस समाचार चैनल के साथ-साथ 'सीएनएन' और 'पोलिटिको' को भी व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित कर रहे हैं।एमएस नाउ ने जारी किया कड़ा बयान'एमएस नाउ' ने एक बयान में कहा कि वह अपने पत्रकारों के साथ खड़ा है। 'एमएस नाउ' ने एक बयान में कहा, ''व्हाइट हाउस अमेरिकी लोगों का है और वहां लिए जाने वाले फैसलों के लिए हमारे कर के पैसे का इस्तेमाल होता है। एमएस नाउ अपने अपने अधिकारों और हमारे लोकतंत्र में स्वतंत्र पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।''
Source
नवभारत टाइम्स
· Priyesh Mishra