सामान्य
Stock to buy: इस फार्मा कंपनी का शेयर रॉकेट बन सकता है, बर्नस्टीन ने दी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग
Stock to buy: शेयर बाजार में सेंटिमेंट कमजोर है। इसके बावजूद कुछ ऐसे शेयर हैं, जिनमें पैसे लगाने के अच्छे मौके दिख रहे हैं। इनमें एक फार्मा कंपनी का भी शेयर शामिल है। इस कंपनी का नाम जायडस लाइफसाइंसेज है। 18 सितंबर को इस शेयर का प्राइस 1.99 फीसदी चढ़कर 1,157.70 रुपये पर बंद हुआ। बीते छह महीनों में यह शेयर 32 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।ब्रोकरेज फर्म ने दिया 1475 रुपये का टारगेट प्राइसविदेशी ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन (Bernstein) ने Zydus Lifesciences के शेयर पर आउटपरफॉर्मिंग की रेटिंग दी है। उसने शेयर के लिए 1,457 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह शेयर अपने करेंट प्राइस से करीब 27 फीसदी चढ़ सकता है। शेयर बाजार में कमजोरी के बीच भी इसका प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। Usnoflast से खुल सकता है बड़ा कारोबारी मौकाबर्नस्टीन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नोवार्टिस ने 16 सितंबर को एमोट्रोफिक लैटरल स्केलरोसिस (ALS) के लिए VHB937 को जारी नहीं रखने का फैसला लिया है। इससे जायडस लाइफसाइंसेज के Usnoflast के लिए कारोबारी संभावनाएं बढ़ गई हैं। Usnoflast अलग बायोलॉजिकल पैथवे का इस्तेमाल करता है। ब्रोकरेज फर्म को इस प्रोडक्ट के सफल रहने की उम्मीद है।19 एनालिस्ट्स ने दी है शेयर खरीदने की सलाहUsnoflast के ALS के ओरल ट्रीटमेंट में कारगर रहने की जांच चल रही है। जायडस लाइफसाइंसेज को कवर करने वाले 34 एनालिस्ट्स में से 19 एनालिस्ट्स ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। 9 एनालिस्ट्स ने 'होल्ड' यानी शेयर को अपने पास बनाए रखने की सलाह निवेशकों को दी है। छह एनालिस्ट्स ने इस शेयर को बेचने की सलाह दी है। इसका मतलब है कि ज्यादातर एनालिस्ट्स की राय इस शेयर को लेकर पॉजिटिव है।यह भी पढ़ें: Stocks to buy: जोरदार रिटर्न के लिए इन 5 दमदार स्टॉक्स पर लगा सकते हैं दांवबीते छह महीनों में 32 फीसदी चढ़ा शेयर निफ्टी फार्मा इंडेक्स बीते छह महीनों में 19.17 फीसदी चढा है, जबकि जायडस लाइफसाइंसेज का शेयर इस दौरान 32 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। निफ्टी इस दौरान नाममात्र यानी 0.33 फीसदी चढ़ा है, जबकि सेंसेक्स में इस दौरान 0.61 फीसदी तेजी आई है। कमजोर बाजार में भी जायडस लाइफसाइंसेज ने निवेशकों अच्छा रिटर्न दिया है।डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।
Source
Moneycontrol हिंदी
· Rakesh Ranjan