कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि एक सिस्टम ने पूरे देश को अपने कब्जे में ले लिया है और वह नहीं चाहता कि छात्र सवाल पूछें। मध्य प्रदेश के इंदौर में अपने युवा संवाद कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि केवल छात्र ही देश से नफरत को खत्म कर सकते हैं, अंधभक्त नहीं। अंधभक्त से उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थकों और भाजपा समर्थकों की ओर था।कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्रों ने अपनी समस्याएं गांधी के सामने रखीं। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटा बढ़ाने को लेकर कानूनी मामलों के कारण सरकारी पदों पर 13 प्रतिशत नियुक्तियों पर लगी रोक का मुद्दा भी शामिल है।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने कहा कि छात्र भारत का भविष्य हैं और उनके बिना कोई भी देश मजबूत नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि छात्र ''अदाणी, अंबानी और जय शाह'' सहित ''सिस्टम'' (व्यवस्था) से जुड़े लोगों के बारे में सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन ''अंधभक्त'' उनका विरोध करते हैं।गांधी ने कहा कि छात्रों में जिज्ञासा, प्रेम, विनम्रता, सहनशीलता और ईमानदारी जैसे गुण होते हैं, जबकि ''अंधभक्त'' में ये गुण नहीं होते और वे नफरत फैलाते हैं। उन्होंने दावा किया कि देश में शिक्षकों के 10 लाख पद रिक्त हैं और एक लाख स्कूल बंद हो गए हैं, जिनमें से 55 प्रतिशत उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में हैं।गांधी ने कहा कि 2014 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा के लिए आवंटित किया था, जबकि अब यह घटकर 2.6 प्रतिशत या 7.7 लाख करोड़ रुपये रह गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/amit-shah data-vars-anchor-text=अमित शाह data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अमित शाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत तथा उद्योगपतियों मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी पर भी निशाना साधा और उन पर ''सिस्टम'' को खराब करने का आरोप लगाया।राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल पर निशाना साधते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि वह सोशल मीडिया समेत हर चीज को नियंत्रित करते हैं और जासूसी में शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान राजगढ़ की रहने वाली महिला छात्रा सपना गुर्जर ने गांधी को बताया कि राज्य सरकार की परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के बावजूद उनके जैसे कई अभ्यर्थी परेशान हैं क्योंकि <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/obc-reservation data-vars-anchor-text=ओबीसी आरक्षण data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>ओबीसी आरक्षण के मुद्दे के कारण 13 प्रतिशत नियुक्तियां रोक दी गई हैं।देवास के एक छात्र ने दावा किया कि जब उसने और अन्य छात्रों ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। एक अन्य प्रतिभागी से बातचीत के दौरान गांधी ने राज्य में शिक्षक पदों के अभ्यर्थियों के जारी आंदोलन में शामिल होने की पेशकश की। कार्यक्रम में मंच पर अपनी समस्याएं रखने वालों में हाल में दिल्ली में इमारत ढहने की घटना में जान गंवाने वाले देवास निवासी अर्पित जाज के परिजन भी शामिल थे। एक आदिवासी छात्रा ने गांधी के समक्ष आदिवासी छात्रावासों और छात्रों के लिए अन्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया।