सामान्य
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद पहली बार आएगा नीट पीजी 2026 का रिस्पॉन्स शीट, जानें रिजल्ट से जुड़े अहम अपडेट्स
<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/neet-pg data-vars-anchor-text=नीट पीजी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नीट पीजी 2026 की परीक्षा दे चुके नौजवानों की <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/in-dinon data-vars-anchor-text=इन दिनों data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>इन दिनों धड़कनें तेज हैं। परीक्षा खत्म हो चुकी है, री-एग्जाम भी निपट चुका है और अब हर किसी की निगाहें सिर्फ और सिर्फ नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) की ऑफिशियल वेबसाइट पर टिकी हैं। उम्मीदवार बेसब्री से अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई पक्की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि किसी भी वक्त यह बड़ा अपडेट सामने आ सकता है। आइए विस्तार से समझते हैं कि इस बार आंसर की में क्या खास है और रिजल्ट कब तक आने की उम्मीद है।इस बार का नीट पीजी 2026 की परीक्षा कई मायनों में अलग है। मेडिकल इम्तिहानों में पिछले कुछ वक्त से जिस तरह के विवाद सामने आए उसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा की प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा पारदर्शिता लाने की सख्त हिदायत दी थी। इसी के मद्देनजर, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन के इतिहास में शायद यह पहली दफा हो रहा है जब बोर्ड आंसर की के साथ-साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी करने जा रहा है। इसका सीधा मतलब ये है कि अब हर स्टूडेंट यह देख सकेगा कि उसने परीक्षा हॉल में किस सवाल का क्या जवाब दिया था और बोर्ड ने उसका सही जवाब क्या माना है। इससे नतीजों को लेकर किसी भी तरह के शक की गुंजाइश नहीं बचेगी।जयपुर के सेंटर पर हुई थी तकनीकी खराबीआपको बता दें कि इस साल नीट पीजी 2026 की परीक्षा 30 अगस्त को पूरे देश में एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी। यह शिफ्ट सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक चली। आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार कुल 2,73,096 उम्मीदवारों ने इस अहम परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 2,65,980 उम्मीदवार परीक्षा देने के लिए सेंटर्स पर पहुंचे। लेकिन परीक्षा का सफर यहीं खत्म नहीं हुआ। राजस्थान के जयपुर में स्थित iON डिजिटल जोन (सीतापुरा) के दो सेंटर्स पर कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। ऐसे में बोर्ड ने फौरन एक्शन लेते हुए वहां के प्रभावित बच्चों के लिए 5 सितंबर को एक बार फिर से री-एग्जाम का आयोजन किया, ताकि किसी भी होनहार का नुकसान न हो।क्या है रिस्पॉन्स शीट, कैसे करता है काम?कई छात्रों के मन में यह सवाल रहता है कि आंसर की और रिस्पॉन्स शीट आखिर हैं क्या और ये कैसे काम करते हैं? इसे आसान जुबान में समझें। आंसर की वो दस्तावेज है जिसमें परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था यानी एनबीईएमएस की तरफ से हर सवाल का सही जवाब बताया जाता है। दूसरी तरफ, रिस्पॉन्स शीट वो पेपर है जो ये बताता है कि आपने कंप्यूटर पर कौन सा ऑप्शन टिक किया था। जब ये दोनों चीजें वेबसाइट पर आ जाएंगी, तो आप अपनी रिस्पॉन्स शीट को आंसर की से मिला सकेंगे। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि आपके कितने जवाब सही हैं और कितने गलत। मार्किंग स्कीम के हिसाब से आप रिजल्ट आने से पहले ही अपने संभावित अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं। इससे काउंसलिंग को लेकर आगे की प्लानिंग करने में काफी मदद मिलती है।कैसे करें चेक?जैसे ही बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट्स (nbe.edu.in या cdn3.digialm.com) पर लिंक एक्टिव करेगा, आपको अपने लॉग-इन डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि बिल्कुल तैयार रखें। क्योंकि यह जानकारी हर कैंडिडेट की अपनी निजी होती है, इसलिए इसे कोई भी ऐसे ही डाउनलोड नहीं कर सकता। पोर्टल पर सही जानकारी डालने के बाद ही आपको अपने क्वेश्चन आईडी, रिकॉर्ड किए गए जवाब और सही आंसर दिखाई देंगे।कब तक आएगा रिजल्ट?अब सबसे बड़ा सवाल कि रिजल्ट कब आएगा? अगर एनबीईएमएस के तय शेड्यूल की मानें, तो नीट पीजी 2026 का फाइनल रिजल्ट 30 सितंबर तक घोषित कर दिया जाना चाहिए। आंसर की जारी होना इस बात का इशारा नहीं है कि रिजल्ट आ गया है। आंसर की पर अगर कोई आपत्ति होती है, तो उसे दूर करने के बाद ही बोर्ड फाइनल स्कोर तैयार करता है। इसलिए, जब तक 30 सितंबर की तारीख करीब आती है, तब तक स्टूडेंट्स को अफवाहों से दूर रहना चाहिए। फिलहाल, छात्रों को यही सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड और लॉग-इन क्रेडेंशियल्स को संभाल कर रखें। किसी भी वक्त बोर्ड की तरफ से लिंक लाइव किया जा सकता है। किसी भी गैर-जरूरी या अनवैरिफाइड नोटिस पर यकीन करने के बजाय सीधे एनबीई की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें और लगातार अपडेट्स चेक करते रहें।
Source
लाइव हिन्दुस्तान
· Himanshu Ranjan Tiwari