सामान्य
राजस्थान के मेयर प्रत्याशियों की संपत्ति का खुलासा: BJP की सुमनलता सबसे अमीर दावेदार, देखें लिस्ट
जयपुर. भरतपुर व भीलवाड़ा नगर निगम में निर्विरोध निर्वाचित महापौर सहित प्रदेश की सात निगमों में से अलवर में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल के परिवार की सबसे अधिक करीब 28.34 करोड़ रुपए की सम्पत्ति है। वहीं भीलवाड़ा में भाजपा की जसवंत कंवर के परिवार के पास सबसे कम 22.22 लाख रुपए की सम्पत्ति है। कांग्रेस प्रत्याशी अजमेर की किरण गढ़वाल व अलवर की कमलेश शर्मा के परिवार के पास 11-11 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति है। जयपुर, जोधपुर व कोटा नगर निगम महापौर के लिए अभी कोई नामांकन नहीं हुआ है। नाम वापसी के साथ ही शुक्रवार को सात नगर निगमों में नामांकन की प्रक्रिया का समापन हो गया, जबकि तीन नगर निगमों में शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ। जिन नगर निगमों में नामांकन का कार्य पूरा हो गया, उनमें से भीलवाड़ा व भरतपुर में महापौर निर्विरोध चुन लिए गए और पांच निगमों में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों निर्विरोध निर्वाचित महापौरों सहित सभी 13 प्रत्याशियों की सम्पत्ति का विश्लेषण किया गया, जिनमें से 11 के परिवार की कुल सम्पत्ति करोड़ों में है। भाजपा से अजमेर में प्रत्याशी अनामिका शर्मा व भीलवाड़ा की निर्विरोध निर्वाचित महापौर जसवंत कंवर के परिवार की सम्पत्ति ही लाखों में है। सबसे ज्यादा - सबसे कम अलवर : 28.34 करोड़ सबसे ज्यादा है भाजपा की सुमनलता की संपत्ति। भीलवाड़ा: 22.22 लाख सबसे कम है भाजपा की जसवंत कंवर की जायदाद। प्रत्याशियों और परिजन की सम्पत्ति में ये शामिल नकदी, जेवरात, बैंक जमा, वाहन, शेयर, एफडी आदि के साथ ही आवासीय व कृषि भूमि भी शामिल है। इनमें प्रत्याशी के स्वयं की संपत्ति के साथ ही उसके पति अथवा पत्नी और आश्रितों की सम्पत्ति भी शामिल है। सुमनलता के पास अचल संपत्ति ज्यादा सुमनलता अग्रवाल के परिवार के पास 24 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनके बाद अचल संपत्ति के मामले में अलवर से उनकी प्रतिद्वंद्वी कमलेश शर्मा के साथ ही अजमेर से कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल भी काफी आगे हैं। नगर निगम: महापौर प्रत्याशियों के परिवार की सम्पत्ति नगर निगम भाजपा प्रत्याशी कुल संपत्ति कांग्रेस प्रत्याशी कुल संपत्ति अजमेर अनामिका शर्मा 55.93 लाख किरण गढ़वाल 11.58 करोड़ अलवर सुमनलता अग्रवाल 28.34 करोड़ कमलेश शर्मा 11.08 करोड़ बीकानेर सुरेन्द्र शेखावत 5.37 करोड़ अनिल कल्ला 6.21 करोड़ पाली नमिता बुबकिया 8.53 करोड़ सुमित्रा जैन 5.73 करोड़ उदयपुर पारस सिंघवी 6.70 करोड़ डॉ. पूनम कुंवर 2.38 करोड़ निर्दलीय राजबाला हिंगड़ के परिवार की संपत्ति 6.42 करोड़ है। इनमें निर्विरोध चुने गए सभापति-अध्यक्ष भाजपा नगर परिषद भिवाड़ी: गुंजन खटाना हिंडौन: विजय कुमारी चतुर्वेदी पुष्कर: राजेंद्र बाकोलिया (रोहन) डीग: अर्पित गुप्ता निम्बाहेड़ा: शिल्पा भूतड़ा नगर पालिका चाकसू: पुष्पा शर्मा पलसाना: नरेश कुमार खेतड़ी: गीता सैनी कोटकासिम: रेखा सैनी खेड़ली: पवन जैन चौधरी गोविंदगढ़-रामगढ़: मधु गुप्ता महवा: विनीत बंसल पहाड़ी: सिसपाल शर्मा नगर: भानसिंह सोनी सीकरी: चंचल कक्कड़ कामां: सत्यदेव शर्मा उच्चैन: दिलीप कुमार रूपवास: दिलीप सिंह नदबई: कमलेश कटारा बयाना: उषा अग्रवाल बसेड़ी: राघवेंद्र सिंह बाली: देवी बाई चौधरी रायपुर: मदन माली धोरीमन्ना: कीर्ति गोसाईवाल चौहटन: रूप सिंह राठौड़ आहोर: सुरेश बागरेचा कांग्रेस समथुरा: रामकला भीम: यशोदा कंवर निर्दलीय सादुलशहर: मनीषा खीचड़ धौलपुर: गिरीश गर्ग
Source
पत्रिका
· Harshita Saini