सामान्य
मोदी-शाह से लेकर डोभाल और भागवत तक... राहुल गांधी ने इंदौर से छात्रों की गूंज कार्यक्रम में सरकार पर साधा निशाना
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चर्चित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम ने राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है। इस पांचवें स्टूडेंट आउटरीच प्रोग्राम में राहुल गांधी ने 'सिस्टम बनाम छात्र' के मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देश का मौजूदा सिस्टम सवाल पूछने वाले छात्रों के बजाय 'अंधभक्तों' को प्राथमिकता दे रहा है।'सिस्टम' और शीर्ष नेताओं पर राहुल गांधी के तीखे प्रहारहजारों छात्रों की भीड़ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि देश की व्यवस्था को कुछ चुनिंदा लोग नियंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए कहा कि शासन प्रणाली का पूरा ढांचा किस तरह काम कर रहा है। राहुल ने आरोप लगाया, 'सिस्टम नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया जाता है, जबकि छात्रों को दबाने और उन पर डंडों का इस्तेमाल करने का काम अमित शाह संभालते हैं, वे इसके एनफोर्सर हैं।' इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोवाल और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी संस्थागत नियंत्रण और फंडिंग को लेकर गंभीर टिप्पणियां कीं।अरबपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोपराहुल गांधी ने अपने संबोधन में वित्तीय प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षा के नाम पर मिलने वाला पैसा बड़े उद्योगपतियों की झोली में जा रहा है। घटता बजट: उनके मुताबिक 2014 में शिक्षा के लिए जीडीपी का 4.6 प्रतिशत हिस्सा आवंटित होता था, जो अब घटकर 2.6 प्रतिशत रह गया है। स्कॉलरशिप में कटौती: पिछले 10 वर्षों में करीब 1.5 करोड़ छात्रों से छात्रवृत्तियां छीनी गई हैं। स्कूलों के ताले: देश में एक लाख सरकारी स्कूल बंद किए गए हैं, जिनमें से 55 फीसदी अकेले मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हैं।'अंधभक्त सवाल नहीं पूछते'अनुमति और विवादों के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रमबता दें कि इस आयोजन को लेकर पहले काफी प्रशासनिक खींचतान देखने को मिली थी। पहले जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अनुमति न मिलने के बाद कांग्रेस ने इसे रीजनल पार्क के सामने आईडीए ग्राउंड में शिफ्ट किया था। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली हादसे के पीड़ित परिवार की दर्दनाक दास्तां भी सामने आई, जहां बहन ने शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोली। राहुल गांधी ने अंत में छात्रों से आह्वान किया कि देश में फैली नफरत और हिंसा को केवल युवा और छात्र ही खत्म कर सकते हैं। इंदौर के आईडीए ग्राउंड में राहुल गांधी ने अपने 5वें 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी, अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर व्यवस्था के दुरुपयोग का आरोप लगाया। राहुल ने दावा किया कि 7.7 लाख करोड़ रुपये जो शिक्षा में लगने थे, वे अडानी और अंबानी जैसे उद्योगपतियों को मिले। दिल्ली के सत्या निकेतन भवन हादसे में जान गंवाने वाले 18 वर्षीय छात्र अर्पण जज के परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
Source
नवभारत टाइम्स
· Akash Sikarwar