सामान्य
महाराष्ट्र में FDA का बड़ा एक्शन… 6 घंटे पीछा कर पकड़ा ट्रक, 1.13 करोड़ का प्रतिबंधित सामान जब्त
महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बैन किए गए गुटखा और तंबाकू उत्पादों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹1.13 करोड़ से ज्यादा कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है. एक सूचना मिलने पर, अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुए ऑपरेशन के दौरान लगभग छह घंटे तक एक संदिग्ध ट्रक का पीछा किया. आखिरकार, स्थानीय पुलिस की मदद से चाकन-तलेगांव जंक्शन पर ट्रक को रोक लिया गया.FDA को सूचना मिली थी कि एक टाटा ट्रक मध्य प्रदेश से समृद्धि एक्सप्रेसवे के रास्ते भिवंडी-ठाणे की ओर आ रहा है. हालांकि, ट्रक ने अचानक अपना रास्ता बदल लिया और संगमनेर के रास्ते पुणे की तरफ जाने लगा. इसके बाद FDA की टीमों ने संभावित रास्तों पर नाकाबंदी की. राजगुरुनगर टोल प्लाजा पर फूड सेफ्टी ऑफिसर लक्ष्मीकांत सावले ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ट्रक लेकर आगे निकल गया. इसके बाद करीब 6 घंटे तक ट्रक का पीछा किया गया और आखिरकार स्थानीय पुलिस की मदद से चाकण-तळेगांव चौक पर ट्रक को रोक लिया गया.फ्लेवर्ड तंबाकू यानी प्रतिबंधित गुटखा बरामदट्रक की जांच में पान मसाला और फ्लेवर्ड तंबाकू यानी प्रतिबंधित गुटखा बरामद हुआ. साथ ही गुटखा की ढुलाई में इस्तेमाल किया जा रहा वाहन भी जब्त किया गया. FDA के मुताबिक, जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 1 करोड़ 13 लाख 54 हजार 600 रुपये है. पूरा माल फूड सेफ्टी ऑफिसर ने जब्त कर लिया है.इस शुरुआती कार्रवाई के बाद FDA अधिकारी पूरी रात अपना काम करते रहे. सामान जब्त करने की प्रक्रिया, कागजी कार्रवाई और दूसरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, शनिवार सुबह करीब 10 बजे चाकन नॉर्थ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया.MCOCA के तहत कार्रवाई करने का अनुरोधपुलिस के मुताबिक, इस मामले में आरोपी ट्रक ड्राइवर नफीस महबूब खान (40), नीलेश राठी, अरुण पाटिल, JMD एंटरप्राइजेज और कथित ट्रांसपोर्टर संजय माता शामिल हैं. FDA ने पुलिस से आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड, प्रतिबंधित गुटखे की सप्लाई चेन और पैसों के लेन-देन की जांच करने और जांच के नतीजों के आधार पर MCOCA के तहत कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.
Source
TV9 हिंदी
· जयप्रकाश सिंह