सामान्य
ललन सिंह समर्थक विधायकों ने खोला संजय झा के खिलाफ मोर्चा! JDU की बैठक में 5 MLA के तीखे सवालों से पार्टी असहज
पटना: राजधानी पटना में आयोजित जेडीयू की बैठक के अंदर बहुत बड़ा बवाल हुआ है। जेडीयू के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी के अंदर नंबर दो को लेकर घमासान चल रहा है। पार्टी के अंदर नंबर दो की पोजिशन पर कौन है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बाद पार्टी में नंबर दो कौन, इसको लेकर जेडीयू के अंदर खींचतान जारी है। उस घमासान का नतीजा जेडीयू की पार्टी मीटिंग के दौरान विधायकों के बीच ही सामने आ गया था। इसकी शुरुआत बैठक के दौरान ललन सिंह के घोर समर्थक माने जाने वाले विधायक नचिकेता मंडल ने किया। नचिकेता मंडल जमालपुर से विधायक हैं। लगातार ललन सिंह के संपर्क में बने हुए हैं। नचिकेता मंडल ने अपने सवाल में कहीं न कहीं संजय झा के नेतृत्व को चुनौती देते हुए दिखे।जेडीयू विधायकों ने ललन सिंह का किया समर्थनजेडीयू से जुड़े सूत्रों के मुताबिक नचिकेता मंडल ने बैठक के दौरान ये सवाल किया कि ललन सिंह जेडीयू के शीर्ष नेता हैं, उन्हें क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है। अब सबसे पहले हम आपको विस्तार से बताते हैं कि जेडीयू की बैठक के अंदर क्या- क्या हूआ। जेडीयू की बैठक शुरू होने के बाद इस बैठक को दूसरी दिशा की ओर ले जाने का प्रयास हुआ। विधायकों के प्रशिक्षण के लिए आयोजित इस बैठक का रूख मोड़ दिया गया। या यूं कहिए कि पार्टी में मौजूद ललन सिंह समर्थक विधायकों ने पार्टी के अंदर सवाल पूछकर हलचल मचा दिया।नचिकेता मंडल और पंकज मिश्रा ने उठाये सवालबैठक में मौजूद एक अन्य ललन सिंह समर्थक विधायक पंकज मिश्रा ने भी सवाल उठाया। पंकज मिश्रा रुन्नीसैदपुर के विधायक हैं। पंकज ललन सिंह के करीबी विधायकों और जेडीयू नेताओं में से एक माने जाते हैं। उन्होंने भी ललन सिंह की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल खड़ा किया। उसके बाद विधायक शालिनी मिश्रा ने भी सवाल खड़ा किया। उसके बाद ललन सिंह की अनुपस्थिति को लेकर विधायक रामानंद मंडल ने सवाल खड़ा किया। उसके बाद विधायक मंजीत सिंह ने पार्टी बैठक में ललन सिंह की अनुपस्थिति को लेकर सवाल खड़ा किया।जेडीयू की बैठक के दौरान क्या- क्या हुआ? जेडीयू कार्यालय में पार्टी के नये विधायकों को बजट और क्षेत्र के कई मुद्दों को लेकर प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। इसमें पार्टी के सभी विधायक और नेता जुटे हुए थे। पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह बैठक में नहीं दिखे। उसके बाद जेडीयू के कई ललन समर्थक विधायकों ने सवाल उठाना शुरू किया। प्रदेश अध्यक्ष ने समझाया। जेडीयू के विधायक नचिकेता मंडल, शालिनी मिश्रा, मीना कामत, मंजीत कुमार सहित कई विधायकों ने ललन सिंह की अनुपस्थिति को लेकर पार्टी के अंदर सवाल किया। जेडीयू के सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक बैठक में ललन सिंह का नहीं आना विधायकों को पसंद नहीं आया। उन्होंने संजय झा पर ही सवाल उठाना शुरू किया। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने मामला संभालाविधायकों के सवाल से जब पार्टी असहज होने लगी, तब प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने इस मामले को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि देखिए इस मुद्दे पर बाद में चर्चा कर ली जाएगी। पहले बैठक को सही तरीके से किया जाए। लेकिन ललन सिंह के समर्थक विधायक इससे संतुष्ट नहीं हुए। सूत्र बताते हैं कि ललन सिंह समर्थक सभी विधायकों ने ललन सिंह के समर्थन और संजय झा गुट के विरोध में अपने विचारों को सामने किया है। उसके अलावा बाबू बरही की विधायक मीना कामत ने संजय झा के खिलाफ खुलेआम मोर्चा ही खोल दिया। ऐसा बैठक के अंदर से आ रही खबरों में बताया गया।मीना कामत ने खोला संजय झा के खिलाफ मोर्चाजेडीयू विधायक मीना कामत को ललन सिंह का बेहद करीबी बताया जाता है। ये लगातार संजय झा के खिलाफ मुखर रही हैं। इन तमाम ललन सिंह समर्थक विधायकों के सोशल मीडिया पेज को देखा जाए, तो उसमें संजय झा की तस्वीर बिल्कुल भी नहीं दिखेगी। इनके पोस्ट में नीतीश कुमार, ललन सिंह और विधायक का फोटो दिखाई देगा। अब सवाल ये उठता है कि क्या आने वाले समय में जेडीयू में ललन सिंह वर्सेस संजय झा की लड़ाई शुरू होगी?
Source
नवभारत टाइम्स
· Ashutosh Kumar Pandey