सामान्य
Lalbaugcha Raja Ganapati Utsav: गणपति उत्सव में लालबागचा राजा पर भक्तों ने लुटाया प्यार, तीन दिनों में आया 3 करोड़ से ऊपर चढ़ावा
Lalbaugcha Raja Ganapati Utsav: महाराष्ट्र सहित देश में कई जगहों पर गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। खासतौर से मुंबई इस त्योहार की शोभा देखते ही बनती है। बप्पा का भव्य पंडाल लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। मुंबई के लालबागचा राजा गणेश मंडल को गणेशोत्सव के पहले तीन दिनों में 3.18 करोड़ रुपये का चढ़ावा मिला है। इसमें कैश, सोना, चांदी और विदेशी मुद्रा शामिल है।लालबागचा राजा मुंबई के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सार्वजनिक गणेश मंडलों में से एक है। गणेश उत्सव के त्योहार के दौरान यहां भारी भीड़ उमड़ती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस हफ्ते की शुरुआत में अपने परिवार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी परिवार के सदस्य, शाहरुख खान, अबराम खान और रणवीर सिंह भी पंडाल में दिखे। गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को शुरू हुई थी। यह त्योहार 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के साथ खत्म होगा।मंडल की मैनेजिंग कमिटी के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक चढ़ावे में 1.9 करोड़ रुपये कैश, 98.9 लाख रुपये कीमत का 647.47 ग्राम सोना और 30.35 लाख रुपये कीमत की 12,389 ग्राम चांदी शामिल है। दान पेटियों में अमेरिकी डॉलर और दूसरी विदेशी मुद्र भी मिलीं, लेकिन जब आंकड़े जारी किए गए, तब उनकी कीमत मौजूदा एक्सचेंज रेट पर नहीं आंकी गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने के चढ़ावे में चूड़ियां और चेन शामिल थीं, जबकि चांदी की चीजों में पेन और नक्काशीदार क्रिकेट बैट शामिल थे।दान पेटियों की गिनती के पहले दिन, मंडल को 48.5 लाख रुपये कैश, 66.77 ग्राम सोना और 2,806 ग्राम चांदी मिली। 16 सितंबर को हुई गिनती में 88.9 लाख रुपये कैश, 226.12 ग्राम सोना और 5,516 ग्राम चांदी मिली। मीडिया खबरों के मुताबिक, एक दिन बाद, बक्सों में 53 लाख रुपये कैश, 354.58 ग्राम सोना और 4,067 ग्राम चांदी मिली।लालबागचा राजा के पंडाल में पूजा के बाद रोजाना दान पेटियां खोली जाती हैं। ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया कि बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रतिनिधि और लालबागचा राजा ट्रस्ट के सदस्य गिनती और जांच की प्रक्रिया की देखरेख करते हैं। ट्रस्ट सदस्य ने कहा कि कैश बैंक में जमा किया जाता है और साल भर संगठन द्वारा किए जाने वाले चैरिटेबल कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।मंडल इस साल के त्योहार के दौरान बीएमसी के साथ मिलकर वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहा है। इस पहल के तहत, इसके प्रसाद के हिस्से से गीला कचरा मुंबई के चार अस्पतालों में बायोमीथेनेशन प्लांट में भेजा जा रहा है, जिससे लगभग 7,744 यूनिट बिजली बनाने का लक्ष्य नगर निकाय ने तय किया है।Saudi Arabia में पकड़े गए पंजाबी ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह को हुई मौत की सजा, परिवार ने सरकार से मांगी मदद
Source
Moneycontrol हिंदी
· MONEYCONTROL NEWS