कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सत्ता हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में दो दिन के दौरे पर गए थे। विश्व योग दिवस का कार्यक्रम कोलकाता की धरती पर हुआ था। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी दुर्गापूजा में बंगाल जाएंगे। उनके कार्यक्रम के लिए ईडन गार्डन की बुकिंग हुई है। इस कार्यक्रम में टीएमसी के बागी 20 सांसद भी शिरकत करेंगे। ऐसा संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस कार्यक्रम में टीएमसी के बागियों को लेकर कोई बड़ा टिवस्ट सामने आया सकता है।बासुनिया पहले कर चुके हैं दावाटीएमसी के बागी सांसद जगदीश बासुनिया ने दावा किया था कि 20 बागी सांसदों में 17 बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। दरअसल, इन बागी सांसदों का एनसीपीआई में विलय नहीं हो पाया है। ममता बनर्जी का गुट इन्हें आयोग्य घोषित करने की मांग कर रहा है। बंगाल में दुर्गा पूजा की शुरुआत 16-17 अक्टूबर से होगी। इसका समापन 20-21 अक्टूबर को विजयदश्मी के मौके पर विसर्जन के साथ होगा। पीएम मोदी का योग दिवस का कार्यक्रम काफी भव्य और व्यापक रहा था। इस मौके पर पीएम मोदी ने योग के दौरान लोगों के बीच में राउंड भी लिया था।10 अक्टूबर से होगी शुरुआतबंगाल में देवीपक्ष की शुरुआत महालया यानी 10 अक्टूबर 2026 से हो जाएगी। बंगाल में दुर्गा पूजा की महानवमी 20 अक्टूबर को है। इस दिन नवमी हवन होगा। पीएम मोदी का कार्यक्रम 10 अक्टूबर को होने की उम्मीद की जा रही है। जल्द ही इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आने की उम्मीद की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के महालया पर कोलकाता के ईडन गार्डन में दुर्गा पूजा उत्सव के भव्य उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। 9 अक्टूबर को बंगाल की रेजिनगर और नंदीग्राम सीटों के उपचुनाव घोषित हो जाएंगे। इसके अगले दिन यह कार्यक्रम रखा गया है।मेगा कार्यक्रम की तैयारीईडन गार्डन में पीएम मोदी द्वारा व्यक्तिगत रूप से दुर्गा मां की आंखें (चक्षुदान) खोलने की रस्म निभाने की उम्मीद है। मूर्ति और राज्य भर में 10,000 से अधिक दुर्गा पूजाओं का उद्घाटन होगा। इस मौके पर ड्रोन शो, 3डी प्रोजेक्शन-मैपिंग और आतिशबाजी के साथ लगभग 10,000 पारंपरिक ढोल वादकों (ढाकियों) द्वारा प्रदर्शन होगा। राज्य प्रशासन द्वारा स्टेडियम को तैयारियों, मुख्य कार्यक्रम और उसके बाद साफ-सफाई लिए 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रिजर्व किया है।