सामान्य
काठमांडू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में खराबी, वापस दिल्ली लौटा विमान
दिल्ली से काठमांडू जाने वाली फ़्लाइट AI219 शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी लौट आई, क्योंकि क्रू को फ्लाइट में तकनीकी खराबी का शक हुआ था. एअर इंडिया की तरफ से इसकी जानकारी दी गई. एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 19 सितंबर को उड़ान भरने वाली यह फ़्लाइट स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत एहतियात के तौर पर दिल्ली लौट आई. विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतरा, जिसके बाद सभी यात्री और क्रू मेंबर विमान से बाहर आ गए.अधिकारी ने कहा, "विमान नेपाली हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने ही वाला था, लेकिन तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद उसे लखनऊ के ऊपर से ही दूसरी तरफ मोड़ दिया गया. अभी इस बारे में पूरी जानकारी और ब्योरा मिलना बाकी है."Air India Spokesperson: The crew operating flight AI219 from Delhi to Kathmandu on 19 September returned to Delhi due to a suspected technical issue, as per standard operating procedure. The flight landed safely at Delhi and all passengers and crew disembarked."— ANI (@ANI) September 19, 2026एअर इंडिया ने असुविधा के लिए जताया खेददूसरी तरफ मोड़ी गई एयर इंडिया की यह उड़ान (AI219) यात्री विमान है, हालांकि इसमें सवार लोगों के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं A320-214 विमान ने नई दिल्ली से दोपहर 2:42 बजे (IST) काठमांडू के लिए उड़ान भरी थी और इसे नेपाली राजधानी में शाम 4:30 बजे (NPT) पहुंचना था. नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने विमान का रास्ता बदले जाने के मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.एयर इंडिया ने कहा कि दिल्ली में उसकी ग्राउंड टीम ने प्रभावित यात्रियों को तुरंत मदद पहुंचाई. इसके बाद उन्हें दूसरी फ्लाइट से काठमांडू भेजा गया. एयरलाइन ने कहा, "इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए एयर इंडिया खेद जाहिर करती है." प्रवक्ता ने कहा, "दिल्ली में हमारी ग्राउंड टीम ने यात्रियों को हर संभव तत्काल सहायता प्रदान की और उन्हें कुछ ही समय बाद दूसरी फ़्लाइट से काठमांडू भेज दिया गया." एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई उनकी पहली प्राथमिकता है."
Source
TV9 हिंदी
· TV9 Bharatvarsh