ठाणे के कल्याण इलाके के एक व्यक्ति ने वैवाहिक विवाद के दौरान अपने दो साल के बेटे पर हमला कर दिया।
ठाणे में वैवाहिक विवाद के बीच पिता ने 2 साल के बेटे पर किया हमला (सांकेतिक तस्वीर)
व्यक्ति ने मासूम बच्चे को बचाने आई पत्नी पर जानलेवा हमला किया
कोर्ट के आदेश पर साथ रहने आई थी पत्नी, फरार आरोपी की तलाश तेज
पीटीआई, मुंबई। ठाणे के कल्याण इलाके के एक व्यक्ति ने वैवाहिक विवाद के दौरान अपने दो साल के बेटे पर हमला कर दिया। बच्चा उससे दूर भागने लगा तो गुस्से में आकर उसने बच्चे को फर्श पर पटका और उसके हाथ को गर्म प्लेट पर दबा दिया, जिससे उसकी तीन उंगलियां जल गईं। पत्नी के बीच में पड़ने पर उसने उसे भी पीटा।
बाजारपेठ पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार, आरोपी राहुल सुरेश विसाले और उनकी पत्नी रोहिणी कल्याण पश्चिम के परनाका इलाके के रहने वाले हैं। दोनों के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहे थे और एक मामला अदालत तक पहुंच चुका था।
अदालत ने हाल ही में रोहिणी को सुलह के लिए दो महीने पति के साथ रहने की सलाह दी थी। इसके बाद रोहिणी अपने मायके से पति के घर वापस आ गई थीं।
रोहिणी की शिकायत के मुताबिक, 13 सितंबर की रात करीब 11 बजे का वाकया है। राहुल ने देखा कि बच्चा उससे दूर भाग रहा है तो वह गुस्से में आ गया। उसने बच्चे को फर्श पर पटक दिया और उसके हाथ को गर्म प्लेट पर दबा दिया, जिससे तीन उंगलियां जल गईं। जब रोहिणी बच्चे की रक्षा के लिए आगे बढ़ीं तो आरोपी ने झाड़ू से उन्हें भी पीटा।
पुलिस के अनुसार, रोहिणी ने शिकायत में कहा कि पिछले विवादों को लेकर पति के मन में नाराजगी थी, जिसके चलते उसने उन्हें और बच्चे पर हमला किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है।
सामान्य
क्रूरता की हदें पार: ठाणे में वैवाहिक विवाद में हैवान बना पिता, 2 साल के मासूम को फर्श पर पटका, उंगलियां जलाईं - thane amidst a marital dispute a father attacked his 2 year old son and burned his fingers
Source