नालंदा: शहर आनंद मार्ग में शनिवार को एक ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन के बाद लौटने के दौरान भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के काफिले पर पथराव कर दिया गया। पथराव में काफिले में शामिल एक कार का शीशा टूट गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी। पुलिस की मौजूदगी के कारण स्थिति को तत्काल नियंत्रित कर लिया गया और काजल राघवानी को काफिले के साथ सुरक्षित बाहर निकालकर पटना की ओर रवाना कर दिया गया।भीड़ हुई बेकाबूबिहारशरीफ में उद्घाटन के लिए भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी अपनी टीम के साथ पहुंची थीं। अभिनेत्री के पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गये। भीड़ अधिक होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शोरूम के अंदर लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी। इससे बाहर खड़े कुछ लोग नाराज हो गये।पुलिस ने निकाला सुरक्षितउद्घाटन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद काजल राघवानी अपने काफिले के साथ बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान इंट्री नहीं मिलने से नाराज कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर काफिले के पीछे दौड़ने लगे। इसी बीच भीड़ में से किसी ने काफिले की ओर पत्थर चला दिया। पत्थर लगने से एक कार का शीशा टूट गया। घटना के बाद वहां मौजूद पुलिस बल ने भीड़ को हटाया और काफी मशक्कत के बाद काफिले को सुरक्षित बाहर निकाला।आयोजक ने नहीं लिया परमिशन- पुलिसएसडीओ किसलय श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजक द्वारा इसके लिए किसी तरह का लिखित लाइसेंस नहीं लिया गया था। हालांकि, एहतियात के तौर पर पुलिस जवानों की तैनाती पहले से की गयी थी। पुलिस बल की मौजूदगी के कारण स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया और कोई बड़ा हंगामा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के लिए नियमानुसार लाइसेंस लेना जरूरी है।