जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दल में किसी भी स्तर पर मतभेद से इनकार किया ...और पढ़ें
दिल्ली से आने के बाद नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे ललन सिंंह। सौ-एक्स
ललन सिंह ने जदयू में मतभेद की खबरों को खारिज किया।
कहा, पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र और बेहतर समन्वय है।
ओरिएंटेशन प्रोग्राम में अनुपस्थिति का कारण गुजरात दौरा बताया।
राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के बड़े नेताओं में मतदभेद की चर्चाओं के बीच शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह एकसाथ बैठे।
बाद में ललन सिंह और संजय झा ने किसी भी तरह के मतभेद से इंकार किया। मतभेद की चर्चा शुक्रवार को जदयू के प्रदेश कार्यालय में विधानमंडल दल के सदस्यों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम में ललन सिंह की अनुपस्थिति से हुई।
कुछ विधायकों ने इस पर प्रश्न भी किया। ललन सिंह शनिवार को करीब तीन बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे और वहां से सीधे नीतीश कुमार के सात सर्कुलर रोड स्थित आवास पर गए।
करीब 10 मिनट बाद संजय झा भी आ गए। फिर तीनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान किसी पक्ष से कटुता का प्रदर्शन नहीं हुआ।
बातचीत समाप्त होने के बाद संजय झा नई दिल्ली के लिए निकल गए। ललन सिंह को छोड़ने नीतीश कुमार उनके बुद्धा कालोनी स्थित आवास पर गए।
इससे पहले ललन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा-जदयू में सबकुछ ठीक है। आंतरिक लोकतंत्र है। नेताओं के बीच बेहतर समन्वय है।
शुक्रवार को पटना में आयोजित जदयू के विधामंडल दल के सदस्याें के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में अपनी अनुपस्थिति से जुड़े प्रश्न पर ललन सिंह ने कहा कि वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुजरात में थे।
उन्हें ओरिएंटेशन प्रोग्राम की सूचना भी नहीं थी। इस संदर्भ में कल रात उनकी स्वास्थ्य मंत्री निशांत से बातचीत हुई। दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बातचीत के दौरान बताया कि यह विधायकों के लिए एक सामान्य कार्यक्रम था।
उन्होंने जदयू विधायक अनंत सिंह के पटना स्नातक क्षेत्र के चुनाव में जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार को हराने की घोषणा पर टिप्पणी से इंकार किया। कहा-इसका उत्तर वही देंगे, जिन्होंने ऐसा कहा है।
यह भी पढ़ें- विधान परिषद चुनाव: JDU की बैठक के बाद भी नहीं बदला अनंत सिंह का रुख! अनुज सिंह ने कहा- दादा का आशीर्वाद मिल गया
सामान्य
JDU में सब ठीक है या नहीं? ललन सिंह ने साफ किया रुख, बोले- दल में आंतरिक लोकतंत्र और नेताओं में बेहतर समन्वय - lalan singh denies jdu internal differences says all is well
Source