सामान्य
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशिहिको नोडा मेट्रो स्टेशन पर बांटते दिखे पर्चे
जापान से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो हर किसी को हैरान कर रही है. देश के पूर्व प्रधानमंत्री योशिहिको नोडा 18 सितंबर को एक मेट्रो स्टेशन के बाहर खुद लोगों को पर्चे बांटते नजर आए. 2011 से 2012 तक जापान के पीएम रहे नोडा आज भी राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि स्टेशन से गुजरने वाले कई लोग उन्हें पूरी तरह इग्नोर कर आगे बढ़ते दिखे. सत्ता के शीर्ष पर रहने के बावजूद एक पूर्व प्रधानमंत्री की यह सादगी और जनता का ये रुख वाकई चौंकाने वाला है.
Source
TV9 हिंदी
· चेतना प्रकाश