सामान्य
इंदौर में राहुल गांधी ने पीएम मोदी की 'हग डिप्लोमेसी' का उड़ाया मजाक, स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा कि भड़क गई बीजेपी
इंदौर: राहुल गांधी शनिवार को इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस इवेंट के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ मिलने-जुलने के अंदाज यानी 'हग डिप्लोमेसी' पर तीखा तंज कसा। मंच पर ही एक कॉमेडियन और राहुल गांधी द्वारा किए गए एक लाइव एक्ट और उसके बाद हुए संवाद ने बीजेपी को हमलावर होने का पूरा मौका दे दिया है, जिसके बाद से देश की सियासत पूरी तरह गरमा गई है।मंच पर हुए लाइव एक्ट पर सियासतछात्रों के साथ संवाद के दौरान राहुल गांधी ने विदेशी कूटनीति पर कटाक्ष किया। स्टेज पर एक कॉमेडियन की एंट्री हुई और उसने आते ही राहुल गांधी को हग किया। इसके बाद वह बात बात पर राहुल गांधी को हग करता रहा। हालांकि खुद राहुल भी इस पर थोड़े असहज नजर आए। राहुल गांधी इससे पहले भी मंच पर ही कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाकर एक मॉक एक्ट कर चुके हैं। दिल्ली के बाद इंदौर में भी कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद राहुल गांधी बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गए। सीएम मोहन यादव ने साधा निशाना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह गैर जिम्मेदाराना रवैया बेहद शर्मनाक, निंदनीय और अशोभनीय है। हमारे देश की संस्कृति और मां के सम्मान के अपमान के साथ उन्होंने युवाओं के भविष्य को गलत दिशा में ले जाने को प्रोत्साहित किया है। बीजेपी राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने भी इस मुद्दे पर लिखा है कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के मुख्य नेता की हाजरी में उनके मंच से देश के प्रधानमंत्री और उनकी माता का अपमान, यह निम्न स्तर की राजनीति का प्रमाण है और इसका नतीजा यह है कि फिर चाहे वो DUSU हो या दूसरे विश्वविद्यालय, हर जगह देश के छात्रों ने कांग्रेस को हराया है। सीएम पुष्कर धामी का हमला: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे जाएं और उस पर राहुल गांधी हंसें, यह दृश्य बेहद शर्मनाक और पीड़ादायक है। मां राजनीति का विषय नहीं होती। मां का अपमान किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता राजनीतिक विरोध कीजिए, लेकिन प्रधानमंत्री जी की स्वर्गीय माताजी को लेकर कही गई अमर्यादित बात पर हंसना आपके राजनीतिक संस्कारों को स्वयं उजागर करता है।डूसू नतीजों के बाद बीजेपी हुई आक्रामकदिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा कि यह जीत राष्ट्र प्रथम की विचारधारा में देश के युवाओं के दृढ़ विश्वास और उनकी प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती है। मुझे विश्वास है कि परिषद के कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर युवा शक्ति में राष्ट्रभक्ति, सेवा और राष्ट्रनिर्माण की भावना को निरंतर जागृत करते रहेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए डीयू छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की जीत को राष्ट्रवाद की विजय बताया।
Source
नवभारत टाइम्स
· Akash Sikarwar