सामान्य
IND vs WI Ranchi T20 Ticket: टिकट कब से मिलेंगे? जानें तारीख
IND vs WI Ranchi T20 Ticket: रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अक्टूबर में एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर 2026 को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले को लेकर फैंस में अभी से उत्साह है. वहीं, मैच के टिकटों की बिक्री को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है.टिकट बिक्री की प्रक्रिया को लेकर जेएससीए की ओर से तैयारियां चल रही हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 5 या 6 अक्टूबर से टिकटों की बिक्री शुरू होने की संभावना है. हालांकि, अभी जेएससीए ने टिकट बिक्री की अंतिम तारीख और कीमतों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद टिकट बिक्री की तारीख और अन्य जानकारी जारी की जाएगी.ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से मिलेंगे टिकटभारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के लिए दर्शकों को टिकट खरीदने के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन विकल्प भी मिल सकता है. जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी के बताया कि दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम में छह टिकट काउंटर बनाए जाएंगे. दर्शकों के पास ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन टिकट खरीदने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. टिकट की बिक्री जल्द ही अक्टूबर के पहले सप्ताह के शुरुआत में हो सकती है. ये भी पढ़ें: झारखंड के क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर: रांची से छिन सकती है ऑस्ट्रेलिया टेस्ट की मेजबानी?कितनी होगी टिकट की कीमत?मैच के टिकट की कीमत को लेकर अभी दर्शकों का इंतजार खत्म नहीं हुआ है. अलग-अलग कैटेगरी के टिकट कितने रुपये में मिलेंगे, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. हालांकि, टिकट की शुरुआत 500 से 1000 रुपये होंगे. टिकटिंग से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेएससीए की ओर से टिकटों की कीमत घोषित किए जाने की उम्मीद है. भारत बनाम वेस्टइंडीज रांची टी-20 मैच की जरूरी जानकारीजानकारीडिटेलक्या हैभारत vs वेस्टइंडीजकिसका मैचदूसरा टी-20 इंटरनेशनलकब होगा9 अक्टूबर 2026समयशाम 7 बजेकहां होगाJSCA इंटरनेशनल स्टेडियम, रांचीटिकट कब से5 या 6 अक्टूबर से शुरू होने की संभावनाकैसे खरीदेंऑनलाइन और ऑफलाइनऑफलाइन काउंटर6टिकट की कीमतअभी आधिकारिक घोषणा बाकीकरीब साढ़े तीन साल बाद रांची में टीम इंडिया का टी-20 मैचरांची में टीम इंडिया का टी-20 इंटरनेशनल देखने के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ा है. यहां आखिरी टी-20 इंटरनेशनल 27 जनवरी 2023 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था. उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया था.अब करीब साढ़े तीन साल बाद रांची में टीम इंडिया फिर टी-20 मुकाबला खेलेगी. इससे पहले जेएससीए स्टेडियम में चार पुरुष टी-20 इंटरनेशनल खेले जा चुके हैं. इनमें भारत ने तीन मुकाबले जीते हैं, जबकि 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे हार मिली थी. 9 अक्टूबर का भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला रांची में खेला जाने वाला पांचवां पुरुष टी-20 इंटरनेशनल होगा. ये भी पढ़ें: IND-AFG T20 Black Marketing: भारत-अफगानिस्तान T20 मैचों के बीच टिकट बेचने के आरोप में देर रात 19 गिरफ्तार
Source
प्रभात खबर
· उज्जवल सिन्हा