तेल अवीव: इजरायल ने अपने एक परमाणु वैज्ञानिक की परिवार समेत हत्या की कोशिश को नाकाम किया है। इस मामले में इजरायली पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की सुनवाई कर रही अदालत ने भी चारों आरोपियों को दोषी करार दिया है। बताया जा रहा है कि ये चारों लोग ईरान के इशारे पर इजरायली परमाणु वैज्ञानिक की हत्या की साजिश रच रहे थे। इस नाकाम साजिश को ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक डॉ मोहसिन फखरीजादेह की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। इस हत्या का आरोप इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद पर लगा था।कोर्ट ने चार आरोपियों को दोषी ठहरायाराज्य अटॉर्नी कार्यालय ने बताया कि यरूशलेम जिला न्यायालय ने बुधवार को यरूशलेम के बेत सफाफा इलाके के चार निवासियों को एक ऐसे मामले में दोषी ठहराया है, जो ईरान के निर्देश पर इजरायल के एक परमाणु वैज्ञानिक की हत्या की साजिश में शामिल थे। चारों आरोपियों ने एक समझौते के तहत मामले में अपनी-अपनी भूमिका से संबंधित अपराधों के लिए दोषी होने की बात स्वीकार कर ली। किसी को भी हत्या की योजना बनाने का दोषी नहीं ठहराया गया।आरोपियों पर आतंकवादी कृत्य में शामिल होने का आरोपतीन अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही जारी है, जिनमें वह व्यक्ति भी शामिल है जिसे अभियोजकों के अनुसार हत्या का कार्य सौंपा गया था। इस मामले में पकड़े गए ममदूह खादर और ओमरी अबू हमीदा को आतंकवादी कृत्य में शामिल रहने का दोषी ठहराया गया। महमूद खादर और मुहम्मद ताहा के अलावा अन्य आरोपी को विदेशी एजेंट से संपर्क बनाए रखने में मदद करने का दोषी ठहराया गया।ईरान ने हमले के लिए किया था भर्तीअभियोग के अनुसार, ईरान की ओर से कार्य करने वाले एक व्यक्ति ने सितंबर 2024 में आरोपी रामी अल्यान से संपर्क किया और कार्यों के बदले भारी मात्रा में पैसे देने की पेशकश की थी। अभियोजकों का आरोप है कि अल्यान को बाद में वैज्ञानिक और उसके परिवार की हत्या करने के लिए एक गिरोह बनाने के लिए कहा गया था। इसके बाद खादर और अबू हमीदा रेहोवोट रेहोवोट स्थित वेइजमैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस जाने के लिए एक गाड़ी में बैठे। इस दौरान उनके साथी ने सभी आरोपियों को इस साजिश में ईरान की भूमिका की जानकारी दी।वैज्ञानिक के घर पर हमले की थी साजिशवेइजमैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के सिक्योरिटी गार्ड्स ने इन लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। तब दो आरोपियों ने गेट की फोटोग्राफी की और उसे अपने ईरानी हैंडलर्स के पास भेजा। बाद में आरोपियों ने इजरायली वैज्ञानिक के घर पर स्टन ग्रेनेड फेंकने की योजना बनाई, ताकि सुरक्षा एजेंसियों को लगे कि यह किसी यहूदी परिवार पर हुआ एक आम हमला है। उन्होंने पुलिस की गाड़ी का नकली नंबर प्लेट भी जुटाया था, हालांकि, घटना को अंजाम देने से पहले ही इजरायली सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें पकड़ लिया।