IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के मामले की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच करेगी. मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है. साहिल के पिता ने शिक्षक सूर्यनारायण दुल्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि शिक्षक ने साहिल के साथ जातिसूचक गालियों का इस्तेमाल किया और उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी. पुलिस के मुताबिक, दुल्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा IIT बॉम्बे के कुछ अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी शिकायतें दर्ज कराई गई हैं.
पिता ने शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप
साहिल के पिता की शिकायत के बाद मामले ने नया मोड़ लिया है. परिवार की ओर से शिक्षक पर लगाए गए आरोपों की अब जांच की जाएगी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि साहिल के साथ परीक्षा से पहले और उसके बाद क्या हुआ था और किन परिस्थितियों में उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया.
दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे को सतीश सालियान ने दिया 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस
इस पूरे मामले को लेकर IIT बॉम्बे ने पहले अपना पक्ष भी रखा था. संस्थान ने बताया था कि साहिल डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग में दूसरे वर्ष का छात्र था. घटना वाले दिन परीक्षा के दौरान उसे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था.
IIT बॉम्बे के मुताबिक, छात्र ने परीक्षा के प्रश्नपत्र की तस्वीर लेकर उसे ChatGPT पर अपलोड किया था और सवालों के जवाब जानने की कोशिश की थी. इसके बाद इंस्ट्रक्टर और विभागाध्यक्ष ने छात्र से बातचीत की थी.
अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई थी- IIT बॉम्बे
IIT बॉम्बे ने अपने बयान में कहा था कि छात्र के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी. संस्थान के मुताबिक, बातचीत के दौरान छात्र को काउंसलिंग भी दी गई थी और उसे यह भरोसा दिलाया गया था कि परीक्षा में हुई इस घटना का उसके शैक्षणिक करियर पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा.
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
अब मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच के पास है. ऐसे में परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों और IIT बॉम्बे के बयान, दोनों पहलुओं की जांच की जाएगी. जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हो सकता है कि घटना से पहले छात्र के साथ क्या परिस्थितियां बनी थीं और उसकी मौत के पीछे कौन-कौन से कारण जिम्मेदार रहे.
सामान्य
IIT बॉम्बे छात्र सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच करेगी जांच
Source
ABP हिंदी
· पंकज यादव