सामान्य
हैदराबाद में हिट एंड रन: पिता के साथ जा रहा था 3 साल का मासूम, गाड़ी ने मारी टक्कर… मौत
Hyderabad Road Accident: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक तीन साल के बच्चे की जान चली गई. बच्चे की मौत से उसका परिवार सदमे में है. मृतक की पहचान मासूम इजहान उद्दीन के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, मासूम बच्चे को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.घटना हैदराबाद के याकूतपुरा में IS सदन X रोड की बताई जा रही है. तीन साल का इजान उद्दीन अपने पिता मोहिद्दीन के साथ स्वीकार होटल से एक पार्सल लेने जा रहा था. दोनों सड़क पर थे. तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने मासूम को टक्कर मार दी. हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया. वहीं इस हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.विधायक जाफर हुसैन मेराज ने ली हादसे की जानकारीगंभीर रूप से घायल बच्चे को पहले स्थानीय लोग और परिवार वाले शालिनी अस्पताल ले गए. बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे ओवैसी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद याकूतपुरा के विधायक जाफर हुसैन मेराज मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात की और हादसे के हालात के बारे में जानकारी ली.पुलिस कर रही है फरार ड्राइवर की तलाशमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर पता कर लिया है. साथ ही वाहन और उसके फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. आरोपी का पता चलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस हादसे ने एक परिवार से उसका बच्चा छीन लिया. इस घटना से बच्चे का परिवार बुरी तरह टूट गया है और कई लोगों ने उनके प्रति संवेदना व्यक्त की है.ये भी पढ़ें: जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद टली UGC रोलबैक महापंचायत, 3 हफ्ते में फिर होगी बातचीत
Source
TV9 हिंदी
· वरुण कुमार