फ्री फायर गेम की लत के चलते पिता द्वारा मोबाइल तोड़ने पर तीन नाबालिग दोस्त 50 हजार रुपये लेकर घर ...और पढ़ें
पिता के मोबाइल तोड़ने पर दोस्तों के साथ चला गया था हाईस्कूल का छात्र
पुराने मोबाइल फोन खरीदकर खेल रहे थे गेम, फेसबुक से लोकेशन ट्रेस कर पहुंची पुलिस
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। आनलाइन गेम फ्री फायर की लत छुड़ाने के लिए पिता ने मोबाइल फोन तोड़ा तो हाईस्कूल का छात्र अपने हमउम्र दो नाबालिग दोस्तों के साथ घर छोड़कर चला गया। तीनों गाजियाबाद पहुंच गए।
वहां पुराने मोबाइल खरीदकर कौशांबी बस अडडे के पास गेम खेलने लगे। आनलाइन दिखे तो लोकेशन ट्रेस कर पुलिस भी पहुंच गई। तीनों को वापस लाया गया। सिंधौली के नियामतपुर गांव निवासी छात्र घंटों मोबाइल पर आनलाइन गेम खेलता था।
समझाने पर भी नहीं माना तो नाराज पिता ने दो दिन पहले मोबाइल तोड़ दिया। जिस पर छात्र 50 हजार रुपये लेकर भाग गया। उसके साथ गांव के ही कक्षा नौ में पढ़ने वाले दो दोस्त भी थे। देर रात तक तीनों घर नहीं पहुंचे तो स्वजन ने तलाश शुरू की।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने एसपी सौरभ दीक्षित से बात की। तो पुलिस ने जांच शुरू की। शनिवार को छात्र फेसबुक मैसेंजर पर आनलाइन दिखा, लोकेशन ट्रेस करने पर टीम को गाजियाबाद में लोकेशन मिली।
कौशांबी बस अडडे से बरामद कर लिया गया। तीनों वहां पर भी गेम खेल रहे थे। बताया कि उन लोगों ने तीन हजार रुपये में सिंधौली से मोबाइल खरीदा था।
इसके बाद गाजियाबाद पहुंचकर छह हजार रुपये में कमरा किराये पर लिया। वहां बाजार से 15 हजार रुपये में दो और मोबाइल फोन खरीदे। इसके बाद वापस जाने से पहले बस अड्डे के पास खड़ेे होकर गेम खेलने लगे थे।
यह भी पढ़ें- दवा नहीं, सीधे डाका! 20 रुपये के दस्ताने 150 में, 80 का यूरिन बैग 600 का- शाहजहांपुर के अस्पतालों का सच
सामान्य
गेम की ऐसी लत! पिता ने तोड़ा फोन तो 50 हजार लेकर भागे 3 नाबालिग, फेसबुक ने खोला राज - free fire addiction teen escapes home found playing online game kaushambi
Source