सामान्य
‘गूंज’ नहीं ‘धमाका’; DUSU चुनाव में ABVP की जीत के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर ली चुटकी
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की शानादार जीत पर भाजपा के दिग्गज नेता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर चुटकी ले रहे हैं। राहुल गांधी ने आज इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में केंद्र सरकार और भाजपा की जमकर आलोचना की तो वहीं डूसू चुनाव में शानदार जीत मिलने पर भाजपा को एकबार फिर राहुल को घेरने का मौका मिला गया है।केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चुटकी ली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा है कि ये जीत गूंज नहीं बल्कि धमाका है।। उन्होंने कहा ‘डीयू में गूंज नहीं बल्कि छात्रों का धमाका है। राहुल की सिर्फ झूठ की गूंज है। राहुल सिर्फ झूठ की राजनीति जानते हैं। साफ है कि भारत का युवा अपने आपको विकसित भारत प्रधानमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/narendra-modi data-vars-anchor-text=नरेंद्र मोदी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए आतुर है।’नड्डा ने अपने इस बयान से इस ओर इशारा किया है कि युवाओं तक पहुंच बढ़ाने वाले राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम सफल नहीं है।लगातार 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम कर रहे राहुलआपको बता दें कि राहुल इंदौर से पहले चार अलग-अलग जगहों पर 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम कर चुके हैं। वे अब तक कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में यह कार्यक्रम कर चुके हैं। यह स्टूडेंट्स से संवाद का कार्यक्रम है, जिसके जरिए राहुल गांधी प्रश्नपत्र लीक, महंगी शिक्षा, <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/sarkari-naukri data-vars-anchor-text=सरकारी नौकरी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>सरकारी नौकरी की भर्तियों में अनियमितताओं और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भाजपा को घेरने की कोशिश करते हैं।कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई की सभी पदों पर हारडूसू चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने चुनाव में चार पद में से तीन पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस से जुड़ा छात्र संगठन एनएसयूआई चार पद में से किसी पर भी जीत हासिल नहीं कर सका। निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल कर सबको चौंका दिया है। दीपांशु शौकीन ने 30,615 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। दीपांशु को एनएसयूआई ने टिकट नहीं दिया था।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता क्या बोलीं?दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि यह उनके लिए खुशी का पल है। सीएम ने साथ ही यह भी कहा है कि डूसू से उनका जुड़ाव बेहद आत्मीय है। सीएम ने एक्स पर लिखा ‘दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की शानदार <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/vijay data-vars-anchor-text=विजय data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>विजय पर सभी युवा साथियों को हार्दिक बधाई। अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह की जीत ‘ज्ञान, शील और एकता’ और राष्ट्र प्रथम के संस्कारों में युवा विश्वास की जीत है। दिल्ली विश्वविद्यालय और डूसू से मेरा जुड़ाव बेहद आत्मीय है। इसी परिसर ने छात्र जीवन से लेकर डूसू अध्यक्ष के दायित्व तक मेरी यात्रा को आकार दिया। इसलिए आज की यह ऐतिहासिक विजय मेरे लिए खुशी का पल है।’
Source
लाइव हिन्दुस्तान
· Mohit