सामान्य
Elevate Campuses IPO: ₹2100 करोड़ का इश्यू 23 सितंबर से, ₹343-₹362 है प्राइस बैंड; ग्रे मार्केट में चढ़ने लगा शेयर
एलिवेट कैंपसेस का ₹2,100 करोड़ का IPO 23 सितंबर से खुलने वाला है। इसमें 5.80 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। ऑफर फॉर सेल नहीं होगा। प्राइस बैंड ₹343-₹362 प्रति शेयर है। लॉट साइज 41 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग 25 सितंबर को होने वाली है। इसके बाद अलॉटमेंट 28 सितंबर को फाइनल होगा। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 30 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं। एंकर निवेशक 22 सितंबर को बोली लगा सकेंगे। कंपनी में हिल हाउस कैपिटल का भी पैसा लगा हुआ है।IPO के लिए जेएम फाइनेंशियल, IIFL कैपिटल सर्विसेज और मॉर्गन स्टेनली इंडिया, बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलोजीस है। पब्लिक इश्यू में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।क्या करती है Elevate Campusesएलिवेट कैंपसेस लिमिटेड एक एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। यह हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स (HEIs) के कैंपस में छात्रों के लिए हॉस्टल और रहने की सुविधाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी इन आवासीय सुविधाओं की मालिक होने के साथ-साथ उनका संचालन और प्रबंधन भी करती है। इसके अलावा, कंपनी K-12 स्कूलों की संपत्तियों का भी मालिकाना हक रखती है। कंपनी अपने स्टूडेंट अकोमोडेशन बिजनेस को 'Good Host Spaces' और 'ScholarZ' ब्रांड्स के तहत चलाती है।31 मार्च, 2026 तक, कंपनी के प्री-एक्वीजीशन ग्रुप की स्टूडेंट अकोमोडेशन क्षमता भारत के 15 शहरों और यूनाइटेड अरब अमीरात के एक शहर में कुल 80,255 स्टूडेंट्स की थी। कंपनी जो ऑपरेशनल सर्विसेज देती है उनमें डील सोर्सिंग, साइट चुनना, डेवलपमेंट, एसेट खरीदना, एसेट को नए सिरे से तैयार करना (रीपोज़िशनिंग) और कम्युनिटी एंगेजमेंट शामिल हैं। यह कम्युनिटी और कैंपस टेक्नोलॉजी सर्विसेज भी देती है, जिसमें HEIs और कम्युनिटी इवेंट्स की मीडिया कवरेज शामिल है।Varmora Granito IPO: आ रहा है ₹708 करोड़ का एक और इश्यू, रहेंगे ₹320 करोड़ के नए शेयरकंपनी की वित्तीय सेहतकंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 53 प्रतिशत बढ़कर ₹603.39 करोड़ रहा। शुद्ध मुनाफा 249 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ₹173.76 करोड़ दर्ज किया गया। इस बीच कंपनी पर ₹4,120.53 करोड़ की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 में एलिवेट कैंपसेस का रेवेन्यू ₹394.13 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹49.74 करोड़ रहा।कंपनी अपने IPO से होने वाली कमाई का इस्तेमाल K-12 एंटिटीज और कैंपसेस की खरीद के पेमेंट के लिए, अपना व सब्सिडियरीज का कर्ज और पेनल्टी चुकाने के लिए, पहले से न पता अधिग्रहणों व अन्य पहलों के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ की फंडिंग के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। ग्रे मार्केट में एलिवेट कैंपसेस का शेयर 4.14 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Source
Moneycontrol हिंदी
· Ritika Singh