हाथरस में एक 17 वर्षीय किशोरी को डेढ़ महीने में सात बार सांप ने डसा है, जिससे परिवार दहशत में ...और पढ़ें
हाथरस के एंहन गांव में हुई यह हैरान कर देने वाली घटना।
बच्ची सुरक्षित, जिला अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी।
संवाद सूत्र, हाथरस। जिसने सुना, वो हैरान रह गया। पिछले डेढ़ महीने में एक ही बच्ची को सांप ने सात बार काटा। लेकिन जाको राखे साइयां मार सकै न कोई वाली कहावत यहां सही होती दिख रही है। परिवार दहशत में है लेकिन बच्ची सुरक्षित है।
हाथरस जंक्शन के एंहन गांव के मजरा छोटा लाडपुर में 17 वर्षीय किशोरी को डेढ़ महीने में सात बार सांप ने डस लिया। पिछले तीन दिन में ही तीन बार डसने से परिवार दहशत में है।
पीड़िता अनीता पुत्री कोमल प्रसाद हाथरस के एक कालेज में बीएससी की छात्रा है। पिता के अनुसार दो दिन पहले सांप ने डसा था, तब जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया था। हालत सुधरने पर घर लाया गया, लेकिन अगले ही दिन फिर डस लिया। शनिवार सुबह बाथरूम में तीसरी बार डसने के बाद परिवार उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा।
परिवार का कहना है कि पिछले तीन दिन से एक ही सांप लगातार डस रहा है। सांप पकड़ने के लिए सर्प मित्रों को भी बुलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना से गांव में भी चर्चा है। फिलहाल जिला अस्पताल में किशोरी की हालत में सुधार बताया जा रहा है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है।
सामान्य
डेढ़ महीने में सांप ने काटा सात बार, हाथरस में बच्ची फिर पहुंची अस्पताल; परिवार में दहशत - hathras girl bitten 7 times by snake in 15 months safe
Source