सामान्य
बप्पा की विदाई पर फूट- फूट कर रोए चिराग पासवान, देर तक नहीं थमे आंसू, केंद्रीय मंत्री को देखकर लोग भी हुए हैरान
पटना: मीडिया को बयान देते वक्त और पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते वक्त, आपने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को कॉन्फिडेंस के साथ मुस्कुराते हुए देखा होगा। हमेशा वो हंसते हुए चेहरे के साथ लोगों से मिलते हैं। लेकिन उनका एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। चिराग पासवान गणपति बप्पा की विदाई पर फूट- फूट कर रोते हुए दिख रहे हैं। वो अपनी भावना को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। उनके साथ उनके साथ अन्य लोगों की भी आंखें नम हो जाती हैं।फूट- फूटकर रोए चिराग पासवानइस मौके पर उनके साथ कुछ कलाकार भी मौजूद रहे। चिराग पासवान का रोते हुए वीडियो देखकर उनके समर्थकों की आंखों में भी आंसू आ गए। वायरल वीडियो में चिराग पासवान पिंक कलर के लंबी शेरवानी में दिख रहे हैं। उसके बाद वे अन्य लोगों के साथ बप्पा की विदाई दे रहे हैं। जैसे ही बप्पा पानी में उतरते हैं, चिराग पासवान एक हाथ अपने चेहरे पर ले जाकर रोने लगते हैं। उसके बाद वो काफी देर तक रोते रहते हैं। ये देखकर उनके समर्थक भी आश्चर्य में हैं।चिराग पासवान के नहीं थमें आंसूइस दौरान चिराग पासवान पानी वाले बर्तन में गणपति बप्पा का विसर्जन करने के लिए आते हैं। विसर्जन के वक्त से काफी देर तक वे रोते रहते हैं। बप्पा को विदाई देना किसी व्यक्ति के लिए कितनी मुश्किल है ये चिराग पासवान के वीडियो में देखा जा सकता है। चिराग की इस भावुक प्रतिक्रिया ने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग उन्हें बप्पा का असली भक्त बताते हुए चिंता नहीं करने की सलाह दे रहे हैं। कह रहे हैं कि बप्पा अगले साल आएंगे।केंद्रीय मंत्री हैं चिराग पासवानचिराग पासवान फिलहाल बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। उन्होंने बहुत पहले कंगना रनौत के साथ एक फिल्म की थी। 'मिले ना मिले हम'। चिराग का काफी समय मुंबई में बीता है। हालांकि, अब वो राजनीति में एक्टिव हैं। वे खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताते हैं। पीएम मोदी सार्वजनिक तौर पर चिराग पासवान के व्यवहार की तारीफ कर चुके हैं। चिराग पासवान पीएम मोदी के बेहद करीब हैं। चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री भी हैं। उनका इस तरह रोना लोगों को काफी इफेक्ट कर रहा है।
Source
नवभारत टाइम्स
· Ashutosh Kumar Pandey