गोंडा: कैसरगंज से पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह पर पतंजलि ने मानहानि का केस किया हुआ है। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर 50 करोड़ रुपये की मानहानि का केस किया हुआ है। बृजभूषण शरण सिंह, पतंजलि के उत्पादों पर लगातार हमला बोल रहे हैं। उनका एक और बयान सामने आया है।बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि खुद का दूध पैदा करिए और घी बनाइए। रामदेव का घी खाने से आपका बच्चा स्वस्थ नहीं होगा। इसी को लेकर आचार्य बालकृष्ण जी का फोन मेरे पास आया। मैंने उनसे कहा कि मैं संतों का सम्मान करता हूं। संत देश का सम्मान करता हूं, लेकिन वह कुछ उलझ गए तो मैंने उनसे एक प्रश्न पूछा कि गाय के 30 किलो दूध में एक किलो घी बनता है।बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि मैंने आचार्य बालकृष्ण से कहा कि अगर हम दूध की कीमत 30 रुपये प्रति किलो लगा लें तो 30 किलो दूध के 900 रुपये बनते हैं। जो 900 रुपये में घी तैयार होता है, उसको आप 500 रुपये में कैसे बेच रहे हैं। इस बात का उत्तर मुझे नहीं मिला।बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के उत्पादों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। अभी हाल ही में बृजभूषण शरण सिंह ने पतंजलि घी पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि कनाडा और सिंगापुर का कचरा भारत में बेचा जा रहा है। बृजभूषण पर पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में किया हुआ है।