बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' एपिसोड के बाद फैंस सलमान खान की सेहत को लेकर परेशान हो गए थे. शो के दौरान बीच-बीच में वे सीने के पास दर्द का इशारा करते हैं. वे बार-बार पानी की बोतल मांगते हैं लेकिन फिर उन्हें दर्द का एहसास होने लगता है. सोशल मीडिया पर एक्टर की हेल्थ को लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई. और पढ़ेंहालांकि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने साफ किया है कि उनकी सेहत में 'कोई खराबी नहीं है.' उन्होंने बकायदा इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी. फैंस की बढ़ी चिंताएपिसोड के दौरान, सलमान को शो के बीच में अपने दिल पर हाथ रखते हुए देखा गया. इसके बाद उन्हें बोलने में मुश्किल हुई और वे स्टेज पर लेट गए और डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा. इस घटना से दर्शकों में चिंता फैल गई और कई फैंस ने सोशल मीडिया पर एक्टर के ठीक होने की कामना की.बढ़ती चिंता के बीच, सलमान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान जारी करके स्थिति को स्पष्ट किया और कहा कि उस ड्रामैटिक घटना को गलत समझा गया था.सलमान ने लिखा, 'भगवान की कृपा से मेरी सेहत में कोई खराबी नहीं है.' एक्टर ने 'बिग बॉस' के प्रोमो की एडिटिंग पर भी निराशा जताई. उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रोमो को एडिट किया गया था, उससे ऐसा लगा जैसे उन्हें सच में कोई हेल्थ प्रॉब्लम हो गई हो. Advertisement सलमान के मुताबिक, उन्होंने जो दर्द दिखाया, वह कंटेस्टेंट काजी को एक बड़ी बात समझाने का हिस्सा था. उन्होंने बताया कि वे काजी को यह दिखाना चाहते थे कि अपनी सेहत का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करना गलत है, खासकर इसलिए क्योंकि घर के बाकी सदस्यों को पता नहीं था कि वे एक्टिंग कर रहे हैं और वे सच में उनकी सेहत को लेकर परेशान हो रहे थे.उन्होंने लिखा, 'इससे मकसद ही खत्म हो जाता है और ऐसा लगता है कि मैं वही कर रहा हूं जो काजी घर में कर रहा था. दर्द दिखाने का मकसद सिर्फ काजी को यह बताना था कि उसने जो किया वह गलत था क्योंकि उसने मनोरंजन के लिए अपनी सेहत का इस्तेमाल किया, खासकर तब जब घर के 15 लोगों को पता नहीं था कि वह एक्टिंग कर रहा है और वे उसकी सेहत को लेकर परेशान हो रहे थे.'#Salman ne #Qazi ko sikha diya ek zaroori lesson!Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par.#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/ha8qmDWrkM— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 19, 2026सलमान का फूटा गुस्सासलमान ने आगे साफ किया कि प्रोमोशनल मटीरियल में जिस तरह से उस घटना को दिखाया गया, उससे उसका असली मकसद ही खो गया. इस बीच, एपिसोड के दौरान सलमान खान काफी गुस्से में दिखे और उन्होंने ऑनलाइन ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया जो एक्टर्स, खासकर महिला कलाकारों को उनके लुक्स के लिए निशाना बनाते हैं. उन्होंने अपनी सेहत और लुक्स को लेकर हो रही अटकलों पर भी बात की.अपने गंजे लुक के बारे में लगातार हो रही टिप्पणियों का जवाब देते हुए, 'बजरंगी भाईजान' एक्टर ने स्टेज पर अपनी टोपी और टी-शर्ट उतार दी, जिससे ट्रोलर्स को साफ संदेश गया कि वे उनकी टिप्पणियों का सामना करने के लिए तैयार हैं. Advertisement सलमान ने कहा, 'आप लोग मुझे ट्रोल करना चाहते हैं? मैं आपको दिखाता हूं. कोई एब्स नहीं, मेरा लुक देखो; अब आप मुझे ट्रोल करना चाहते हैं? करो, मुझे ट्रोल करो.' सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्टर जल्द ही अपूर्व लाखिया की फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है---- समाप्त ---- ये भी देखें