नई दिल्ली: भारत और चीन के सदियों पुराने सांस्कृतिक और समुद्री संबंधों का जिक्र करते हुए भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने केरल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक चीनी इंफ्लुएंसर केरल की यात्रा करती नजर आ रही है। वह राज्य की प्राकृतिक खूबसूरती, स्थानीय संस्कृति से रूबरू होती है। इसके साथ ही वह वीडियो में 'थैंक्यू केरल' कहते हुए दिखाई देती है।चीनी दूतावास की प्रवक्ता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 600 साल से भी अधिक समय पहले महान चीनी नाविक झेंग हे ने कम से कम छह बार केरल का दौरा किया था। आज एक चीनी इन्फ्लुएंसर केरल के लोगों के साथ उसी प्राकृतिक जुड़ाव को महसूस कर रही है।'15वीं सदी का जिक्रयू जिंग के इस पोस्ट में ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक दौर के लोगों के आपसी जुड़ाव से जोड़ने की कोशिश नजर आती है। झेंग हे 15वीं सदी में मिंग राजवंश के दौरान समुद्री यात्राओं के लिए प्रसिद्ध थे। उनकी यात्राएं हिंद महासागर क्षेत्र तक पहुंची थीं और मालाबार तट भी इन समुद्री संपर्कों का हिस्सा रहा था।केरल का मालाबार तट सदियों से अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यहां अरब, चीनी और दक्षिण-पूर्व एशियाई व्यापारियों की आवाजाही होती थी। इसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को वीडियो में आज के पर्यटन और सांस्कृतिक अनुभव के साथ जोड़ा गया है।दोनों देशों के सांस्कृतिक रिश्तों को बढ़ाने की कोशिशवीडियो में चीनी युवती का केरल के लोगों के प्रति आभार जताना दोनों देशों के लोगों के बीच सांस्कृतिक संपर्क और पर्यटन को दर्शाता है। यू जिंग का यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आया है जब भारत और चीन के बीच लोगों के स्तर पर संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को लेकर चर्चा जारी है।