दक्षिण पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान से लौट रहा है और बिहार से अक्टूबर मध्य तक इसकी वापसी की संभावना है।
दक्षिण पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान से लौट रहा है।
बिहार से मानसून की वापसी अक्टूबर मध्य तक संभव।
जागरण संवाददाता, पटना। दक्षिण पश्चिम मानसून शनिवार को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से वापस लौट रहा है। बिहार से इसके अक्टूबर मध्य तक इसके लौटने की संभावना है।
मानसून में कमी से प्रदेश के अन्य हिस्सों में झमाझम वर्षा में कमी देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ छिटपुट वर्षा के साथ उमस का प्रभाव बना रहेगा।
पटना सहित नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल एवं औरंगाबाद, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण , गोपालगंज, सिवान आदि जिलों में छिटपुट वर्षा के आसार हैं।
बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। बक्सर के ब्रह्मपुर में 46.8 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। शनिवार को पटना सहित 10 शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पटना का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस एवं 37.1 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ उमस का प्रभाव बना रहेगा।
बेगूसराय के घरपुरा में 45.6 मिमी, बक्सर के चकाई में 42.6 मिमी, खगड़िया के परबत्ता में 38.4 मिमी, बक्सर के सिमरी में 36.4 मिमी, भभुआ के चैनपुर में 36.2 मिमी, समस्तीपुर के मोहिद्दनगर में 34.4 मिमी, समस्तीपुर में 34.4 मिमी, मोरवा में 34.2 मिमी, किशनगंज के पोठिया में 32.6 मिमी, समस्तीपुर के पूसा में 32.4 मिमी, पूर्णिया के भवानीपुर में 31.2 मिमी, भभुआ में 29.8 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 28.2 मिमी, भोजपुर के आरा में 25.4 मिमी, बक्सर के चौगाई में 22.6 मिमी, बेगूसराय के चेरिया में 18.6 मिमी, समस्तीपुर के राेसड़ा में 18.2 मिमी, समस्तीपुर के हसनपुर में 15.8 मिमी, पूर्णिया के बनमखी में 14.4 मिमी , भोजपुर के अगियांव में 14.2 मिमी, पश्चिम चंपारण के गौनाहा में 12.8 मिमी, मोहिनया में 12.8 मिमी, पूर्णिया में 12.8 मिमी, भभुआ के भगवानपुर में 12.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
सामान्य
बिहार में मानसून रिटर्न! पटना सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट, उमस बढ़ाएगी परेशानी - bihar weather update 20 september scattered rain humidity as monsoon retreats
Source