सामान्य
भागलपुर-मुजफ्फपुर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द, इन सभी के मार्ग बदलेंगे
पूर्व मध्य रेलवे के राजेंद्र पुल स्टेशन पर नया पुल के साथ डबल लाइन सुविधा को जोड़ने और दिनकर ग्राम सिमरिया व बरौनी स्टेशनों के बीच मुख्य लाइन कनेक्शन को जोड़ने के संबंध में, दानापुर मंडल के राजेंद्र पुल, हथिदह जंक्शन अपर, टाल, रामपुर डुमरा स्टेशनों पर और सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन पर प्री नान-इंटरलाकिंग और नान-इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा। प्री नान-इंटरलाकिंग कार्य 21 सितंबर से शुरू होगा और 4 अक्टूबर को कार्य पूरा होगा। इसके कारण भागलपुर और मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस, मालदा टाउन-पटना, मालदा-आनंद विहार एक्सप्रेस, हावड़ा-जयनगर सहित भागलपुर से चलने वाली और इस रास्ते होकर चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर चलाने का निर्णय लिया गया है।निरस्त होने वाली ट्रेनें 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस 20 सितंबर से 3 अक्टूबर, 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, 13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस 20, 23, 25, 27, 30 सितंबर व 2 अक्टूबर को, 13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस 21, 24, 26, 28 सितंबर, 1 व 3 अक्टूबर को, 13419/13420 भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, 13423 भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक हमसफर 24 सितंबर व 1 अक्टूबर को, 13424 अजमेर-भागलपुर साप्ताहिक हमसफर 26 सितंबर व 3 अक्टूबर को, 13429 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक 25 सितंबर व 2 अक्टूबर को, 13430 आनंद विहार-मालदा टाउन साप्ताहिक 26 सितंबर व 3 अक्टूबर को, 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस 22, 26, 29 सितंबर व 3 अक्टूबर को, 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस 20, 24, 27 सितंबर व और 1 अक्टूबर को निरस्त रहेंगी।इन ट्रेनों के संचालन मार्ग में किए गए हैं परिवर्तन 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 20 सितंबर से 2 अक्टूबर, 22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस 22, 24, 26, 29 सितंबर व 1, 3 अक्टूबर को किऊल-गया-ग्रैंड कार्ड लाइन होकर चलेगी। 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस, 13105 सियालदह-बलिया-बर्धमान-रामपुरहाट-साहिबगंज-भागलपुर-मुंगेर-बरौनी होकर चलेगी और रामपुरहाट, साहिबगंज, भागलपुर में अतिरिक्त ठहराव देगी। 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस, 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला, 13106 बलिया-सियालदह-बरौनी-मुंगेर-भागलपुर-साहिबगंज-रामपुरहाट-बर्धमान होकर चलेगी। पटना-दुमका, दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी, अमरनाथ एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल बख्तियारपुर, शेखपुरा, किऊल, मुंगेर, बरौनी, कटिहार, मालदा टाउन होकर अलग-अलग रूट से चलेगी।शार्ट टर्मिनेशन-शार्ट ओरिजिनेशन63571 जसीडीह-मोकामा मेमू पैसेंजर 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किऊल तक और 63572 मेमू 21 से 5 अक्टूबर तक किऊल से खुलेगी।ट्रेनों के पुनर्निर्धारण12367 भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला 3 अक्टूबर को भागलपुर से 180 मिनट यानी 3 घंटे देरी से खुलेगी। 13229 गोड्डा-राजेंद्र नगर साप्ताहिक 3 अक्टूबर को गोड्डा से 3 घंटे देरी से रवाना होगी।
Source
लाइव हिन्दुस्तान
· Nishant Nandan