वृंदावन में मंदिरों के दर्शन करने आई बांग्लादेशी महिला को उसके पति ने ही लूट लिया। पति जेवर और पासपोर्ट ...और पढ़ें
पति ने वृंदावन में बांग्लादेशी पत्नी को लूटकर फरार हुआ।
पुलिस ने बांग्लादेशी उच्चायोग से संपर्क कर कार्रवाई शुरू की।
जागरण संवाददाता, वृंदावन। बांग्लादेश से पति के साथ मंदिरों के दर्शन करने आई महिला को उसका पति ही लूटकर फरार हो गया। जेवर और उसका पासपोर्ट भी ले गया है। एक सप्ताह तक उसका इंतजार करने के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत कर पति के बांग्लादेश भागने की आशंका जताई है। महिला का कहना है कि पति की मौत 12 वर्ष बाद छह माह पूर्व लव मैरिज की थी।
भारत आने से पहले पति ने उससे पैसा अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बांग्लादेशी उच्चायोग से संपर्क साधा है। बांग्लादेश के मयमन सिंह शहर के सीके घोस रोड की रहने वाली महिला लीपी राने पाल ने बताया कि 2014 में उनके पति की लिवर कैंसर से मौत हो गई थी। छह माह पूर्व उन्होंने ढाका निवासी प्रमोद चक्रवर्ती से लव मैरिज कर ली।
इसके बाद प्रमोद ने बहाने से उसका पैसा अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। कुछ दिन पहले वृंदावन घूमने का प्लान बनाया। आठ सितंबर को कोलकाता से रास्ते दोनों वृंदावन पहुंचे और रेलवे स्टेशन के पास श्रीहरि निवास होम स्टे में ठहरे। चार दिनों तक वे मंदिरों के दर्शन करते रहे। महिला ने बताया कि 11 सितंबर को पति ने कहा कि जेवर उतारकर रख लो। भ्रमण के दौरान कोई भी घटना घट सकती है।
इसके बाद 12 सितंबर को वह काम के बहाने निकला और फिर वापस नहीं लौटा। कमरे में रखे जेवरात और पासपोर्ट वीजा गायब था। काफी देर तक न लौटने पर जब फोन किया तो काल रिसीव नहीं की। पीड़िता ने बताया इसी दौरान उसके पति के वाट्सएप से किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक्सीडेंट होने का मैसेज भेजा, लेकिन जब उसने फोटो मांगा तो उसे गुमराह किया जाने लगा।
पीड़िता का कहना है कि अनजान देश में वह बिल्कुल बेबस है। उसने बांग्लादेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से अपने पति को ढूंढने व न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। सीओ वृंदावन संदीप कुमार सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। उच्चायोग से संपर्क किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- मथुरा हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरे टेंपो पलटने से एक की मौत, 12 घायल
सामान्य
बांग्लादेश से वृंदावन घूमने आई महिला को पति ने ही लूटा, पासपोर्ट और जेवर लेकर हुआ फरार - bangladeshi woman robbed by husband in vrindavan
Source