एशियन गेम्स का पहला गोल्ड जापान के नाम. एशियन गेम्स 2026 में पहला स्वर्ण पदक मेजबान देश जापान के ताकुमी होजो ने जीता है. होजो ने पुरुषों की इंडिविजुअल ट्रायथलॉन स्पर्धा में स्वर्णिम जीत हासिल की. हॉकी में भारत-उजबेकिस्तान की टक्कर जारी. महिला हॉकी में भारत अपने पहले ग्रुप स्टेज मैच में उज्बेकिस्तान से भिड़ रहा है. भारत के लिए पहला गोल लारेमसियामी ने दाग दिया है. भारतीय टीम इस मैच में उज्बेकिस्तान पर पूरी तरह हावी दिखाई दी रही है. Table Tennis Update: भारत ने 2-0 की बढ़त ली. टेबल टेनिस में महिला टीम स्पर्धा के अपने पहले ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने इंडोनेशिया पर 2-0 की बढ़त बना ली. दीया चिताले ने भी अपना मैच 3-0 से जीता. Teqball: क्विमसी-अनस पहला सेट हारे. टेकबॉल में मिक्स्ड डबल्स के कांस्य पदक में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. क्विम्सी डिसूजा और मोहम्मद अनस की भारतीय जोड़ी ने पहला सेट 9-12 से गंवा दिया. Table Tennis में एक्शन जारी. टेबल टेनिस की विमेंसटीम स्पर्धा के पहले ग्रुप स्टेडमैच में भारत और इंडोनेशिया आमने-सामने हैं.श्रीजा अकुला ने भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई है. श्रीजा ने 3-1 से जीत दर्ज की. वुशू में सूरज का निराशाजनक प्रदर्शन. वुशु में सूरज सिंह मयांगलाम्बम ने निराश किया. चांगक्वान मेन्स फाइनल में सूरज सिंह 11वें स्थान पर रहे. इस फाइनल में 21 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे थे.India’s Suraj Singh Mayanglambam finished 11th in the Wushu Men’s Changquan Final at the Asian Games, with a score of 9.683.All the best 🇮🇳 — SAI Media (). Teqball: ब्रॉन्ज मेडल मैच में हारीं क्विमसी डिसूजा. टेकबॉल में भारत की क्विम्सी डिसूजा कांस्य पदक का मैच हार गईं. विमेंस सिंगल्स के ब्रॉन्ज मेडल मैच में क्विमसी को जापान की युइना सकामोटो के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. वर्ल्ड नंबर-7सकामोटो ने दूसरे सेट मेंपिछड़ने के बाद वापसी की. सकामोटो नेदूसरा सेट 12-11 से जीता. उससे पहले जापानी खिलाड़ी ने पहला सेट भी इसी अंतर से जीता था. अब क्विमसी कुछ देर बाद मोहम्मद अनस बेग के साथ मिक्स्ड डबल्स कांस्य पदक मैच में उतरेंगी. शूटिंग में रोमांचक मुकाबला जारी. विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन दूसरे सीरीज के बाद स्थिति थोड़ी बदल गई. सोनम मस्कर शानदार प्रदर्शन करते हुए फिलहाल दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं, जबकि विदर्सा कोचलुम्कल विनोदकी कमजोर दूसरी सीरीज ने उन्हें 10वें स्थान पर पहुंचा दिया है. फिलहाल साउथकोरिया और चीन क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक की स्थिति में हैं. हालांकि, स्पर्धा अभी पूरी नहीं हुई है और अंतिम नतीजे आने तक पदक की स्थिति बदल सकती है. विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता और 2019 वर्ल्ड कप फाइनल जीत चुकीं इलावेनिल वलारिवन ने अभी निशाना नहीं साधा है. उनके उतरने के बाद भारत की स्थिति में बदलाव की उम्मीद है. Teqball: पहला सेट हारीं क्विमसी डिसूजा. टेकबॉल में विमेंस सिगल स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में भारत की क्विम्सी जोआकिम डिसूजा ने दबाव के बीच शानदार जुझारूपन दिखाया. जापान की युइना सकामोटो के खिलाफ मुकाबले की शुरुआत में वह 1-5 से पिछड़ गई थीं, लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया.सकामोटो ने इसके बाद अपनी सर्विस में सुधार किया और लगातार दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन क्विम्सी की लय नहीं टूटी. भारतीय खिलाड़ी ने एक समय स्कोर 10-10 से बराबर कर दिया.पहले सेट के आखिरी दो अंक बेहद रोमांचक रहे. दोनों खिलाड़ियों ने धैर्य बनाए रखा, लेकिन सकामोटो ने निर्णायक क्षणों में बाजी मारते हुए पहला सेट 12-11 से अपने नाम कर लिया. Asian Game Live: पहले दिन भारत का पूरा शेड्यूल. सुबह 5:30 बजे- वुशु - मेन्स चांगक्वान फाइनल - सूरज सिंह मयांगलाम्बमसुबह 6:15 बजे- शूटिंग - 10 मीटर एयर राइफल विमेंस इंडिवुजअल क्वालिफिकेशन - सोनम उत्तम मस्कर, विदरसा कोचलुम्कल विनोद और इलावेनिल वलारिवनसुबह 6:15 बजे- शूटिंग - 10 मीटर एयर राइफल विमेंस टीम फाइनल- सोनम उत्तम मस्कर, विदरसा कोचलुम्कल विनोद और इलावेनिल वलारिवनसुबह 6:30 बजे- टेबल टेनिस - महिला टीम ग्रुप एफ- भारत बनाम इंडोनेशियासुबह 6:30 बजे - टेकबॉल- विमेंस सिंगल्स कांस्य पदक मैच - क्विम्सी जोआकिम डिसूजासुबह 7:00 बजे - टेकबॉल- मिक्स्ड डबल्स कांस्य पदक मैच - क्विम्सी जोआकिम डिसूजा और मोहम्मद अनस इमरानसुबह 7:10 बजे - मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स - विमेंस ट्रेडिशनल -60 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल - सुचिका तारियाल बनाम अल्तान बैगलमासुबह 7:22 बजे- तैराकी - पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल - हीट 5- आकाश मणि और बेनेडिक्टन बेनिस्टनसुबह 7:30 बजे- हॉकी - महिला पूल बी - भारत बनाम उज्बेकिस्तानसुबह 7:37 बजे- तैराकी - पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक - हीट 3- उत्कर्ष पाटिल औरऋषभ दाससुबह 9:00 बजे- टेबल टेनिस - पुरुष टीम ग्रुप एफ - भारत बनाम इंडोनेशियासुबह 10:30 बजे- क्रिकेट - महिला सेमीफाइनल - भारत बनाम बांग्लादेशसुबह 11:00 बजे- मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स - मेन्स ट्रेडिशनल - 77 किलोग्रामक्वार्टर फाइनल - वरुण सान्यालसुबह 11:00 बजे - शूटिंग - 10 मीटर एयर राइफल विमेंस इंडिवुअल फाइनल - सोनम उत्तम मास्कर, विदरसा कोचलुम्कल विनोदऔर इलावेनिल वलारिवन (क्वालिफाई करने पर)सुबह 11:30 बजे: बैडमिंटन - महिला टीम राउंड 1 - भारत बनाम कजाकिस्तानसुबह 11:30 बजे: हॉकी - पुरुष पूल ए - भारत बनाम इंडोनेशियादोपहर 12:30 बजे: टेबल टेनिस - महिला टीम ग्रुप एफ - भारत बनाम सिंगापुरदोपहर 2:30 बजे के बाद: वुशु - विमेंस 52 किलोग्राम 1/8 फाइनल - अपर्णादोपहर 2:30 बजे के बाद: वुशु - मेन्स 75 किग्रा 1/8 फ़ाइनल - विक्रांत बलियानदोपहर 2:43 बजे: तैराकी - मेन्स 100 मीटर फ्रीस्टाइल - फाइनल - आकाश मणि और बेनेडिक्टन बेनिस्टन (क्वालिफाई करने पर)दोपहर 2:43 बजे: तैराकी - मेन्स 100 मीटर बैकस्ट्रोक - फाइनल - उत्कर्ष पाटिल और ऋषभ दास (क्वालिफाई करने पर)दोपहर 3:00 बजे: टेबल टेनिस - पुरुष टीम ग्रुफ F- भारत बनाम ईरान. जापान के आइची-नागोया में जारी 20वें एशियन गेम्स में भारत की ओर 503 खिलाड़ी (269 पुरुष और 234 महिला) हिस्सा ले रहे हैं. ये खिलाड़ी 34 अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश कर रहे हैं. भारतीय दल में सबसे ज्यादा 74 खिलाड़ी एथलेटिक्स के हैं. ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में भारत की पदक उम्मीदें भी इसी बड़े दल से जुड़ी होंगी. फील्ड हॉकी 40 खिलाड़ियों के साथ दूसरे बड़े खेलों में शामिल है.