सामान्य
Asian Games 2026: भारत ने अचानक बदला फ्लैग बियरर, अब मनु भाकर संग तिरंगा थामेंगे कबड्डी स्टार पवन...
जापान के आइची-नागोया में 20वें एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी से कुछ घंटे पहले भारतीय दल के फ्लैग बियरर को लेकर बड़ा फेरबदल हुआ है. स्टार शॉटपुटर तजिंदरपाल सिंह तूर समय पर आधिकारिक किट न मिल पाने के कारण ओपनिंग सेरेमनी से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अब पिछली बार की गोल्ड मेडल विजेता कबड्डी टीम के दिग्गज रेडर पवन सहरावत को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. (PHOTO CREDIT- PTI). भारतीय दल के शेफ-डे-मिशन सहदेव यादव ने इस बदलाव की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. अब नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में 30 साल के पवन सहरावत ओलंपिक मेडल विजेता निशानेबाज मनु भाकर के साथ मिलकर भारतीय दल की अगुवाई करते हुए तिरंगा थामेंगे. (PHOTO CREDIT- INSTAGRAM). तजिंदरपाल सिंह तूर ने ओपनिंग सेरेमनी में न पहुंच पाने की पूरी वजह शेयर की है. तूर के मुताबिक, उनकी आधिकारिक नेशनल किट अभी तक भारत में ही थी और उन्हें बताया गया कि वह 19 सितंबर को दोपहर 3 बजे नागोया एयरपोर्ट पहुंचेगी. एयरपोर्ट से किट कलेक्ट कर समय रहते ओपनिंग सेरेमनी के वेन्यू तक पहुंचना संभव नहीं है, जिसके चलते ये बदलाव किया गया है. (PHOTO CREDIT- PTI) . तजिंदरपाल सिंह तूर ने यह भी खुलासा किया कि पूरी एथलेटिक्स टीम में से किसी भी एथलीट को अब तक किट नहीं मिल पाई है. शॉटपुटर का कहना है कि अगर उन्हें फ्लैग बियरर बनाए जाने की सूचना पहले दे दी जाती, तो एक दिन पहले नागोया पहुंचे उनके कोच भारत से उनके लिए किट साथ ला सकते थे. (PHOTO CREDIT- PTI) . जापान तीसरी बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है. 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलने वाले इस 20वें एशियन गेम्स में 45 देशों के खिलाड़ी 43 अलग-अलग खेल इवेंट में मेडल के लिए भिड़ेंगे. भारत ने इस बार ऐतिहासिक प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ 503 एथलीटों का मजबूत दल मैदान में उतारा है. (PHOTO CREDIT- PTI).
Source
TV9 हिंदी
· मोहिद खान