सामान्य
अनंत सिंह और नीरज कुमार का विवाद सुलझाएगी JDU, ललन सिंह बिल्कुल नाराज नहीं! संजय झा ने संभाला मोर्चा
पटना: बिहार स्नातक और शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जेडीयू में तानातानी चल रही है। मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार को हराने की ठान ली है। उन्होने कहा है कि उनकी जमानत तक बचाने नहीं देंगे। इतना ही नहीं अनंत सिंह ने अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है। दोनों नेताओं में जुबानी जंग जारी है। अनंत सिंह ने नीरज कुमार द्वारा खुद के पैर पकड़ने की बात कह रहे हैं। नीरज कुमार अनंत सिंह पर गुंडों के साथ रहने का आरोप लगा रहे हैं। इस विवाद को सुलझाने के लिए अब जेडीयू आगे आ रही है।जेडीयू में थमेगा अब विवाद का दौरबताया जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा इस मामले को सुलझाने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने दावा किया है कि पार्टी में सब कुछ ठीक- ठाक है। ललन सिंह भी नाराज नहीं हैं। इस तरह की अटकलबाजी को उन्होंने खारिज किया और कहा कि जल्द ही रास्ता निकाल लिया जाएगा। अनंत सिंह और नीरज एक दूसरे के खिलाफ आग उगल रहे हैं। अनंत सिंह ने यहां तक कह दिया है कि उनका नीरज ने चार बार विरोध किया। उसके चलते हमको पार्टी छोड़नी पड़ी।संजय झा ने संभाला मोर्चाउधर, नीरज कुमार भी अनंत सिंह पर जमकर बरसे हैं। उन्होंने अनंत सिंह को बेऊर जेल का संत बताया और उन्हें गुंडों को साथ लेकर चलने वाला बताया। नीरज कुमार ने कहा कि बहुत जल्द वे सबकी जन्मकुंडली जारी करेंगे। अनंत सिंह उन्हें नहीं बचा पाएंगे। उसके बाद अब कहा जा रहा है कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी के अंदर किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।मैं गुजरात में था- ललन सिंहउधर, पार्टी से नाराजगी के सवाल पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ ने कहा कि वह एक दिन पहले यहां आयोजित जेडीयू के बहुचर्चित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, क्योंकि वह अन्य व्यस्तताओं के कारण राज्य से बाहर थे। उन्होंने पार्टी में मतभेद की अटकलों को भी खारिज किया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि उन्होंने अपनी अनुपस्थिति का कारण बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत तथा कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा को बता दिया था। कार्यक्रम वाले दिन मैं गुजरात में था। मुझे कार्यक्रम की जानकारी भी नहीं थी।
Source
नवभारत टाइम्स
· Ashutosh Kumar Pandey