सामान्य
अनचाहे स्पैम कॉल्स और मैसेजेस का खेल होगा खत्म, TRAI के DND ऐप से अपनी पसंद के अनुसार ब्लॉक करें हर फर्जी मैसेज
आज के दौर में हर किसी के पास स्मार्टफोन है और इसके साथ ही एक ऐसी समस्या भी आती है, जिससे लगभग हर इंसान परेशान रहता है। अनचाहे कमर्शियल कॉल्स और स्पैम मैसेजेस लोगों को ना सिर्फ परेशान करते हैं बल्कि उनके साथ ठगी भी करते हैं। कभी क्रेडिट कार्ड का ऑफर, कभी पर्सनल लोन की कॉल तो कभी फर्जी लॉटरी या कैशबैक का मैसेज। ये अनचाहे कॉल्स ना सिर्फ समय बर्बाद करते हैं, बल्कि कई बार फ्रॉड का कारण भी बन जाते हैं। इस स्पैम कॉल और मैसेज के जाल से मुक्ति दिलाने के लिए भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) DND (Do Not Disturb) ऐप की सुविधा देता है। यह ऐप आपको अपनी टेलीकॉम सेवाओं और आने वाले कमर्शियल मैसेजेस पर पूरा कंट्रोल देता है। आइये, डिटेल में जानते हैं।अपने अनुसार ब्लॉक कर सकते हैं मैसेजTRAI DND ऐप का उद्देश्य टेलीमार्केटिंग और अनचाहे विज्ञापनों पर रोक लगाना है। इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह यूजर को यह चुनने की सुविधा देता है कि वह किस तरह के मैसेजेस या कॉल्स पाना चाहता है और किसे ब्लॉक करना चाहता है। इसका मतलब है कि अनचाहे कॉल्स और मैसेज को आपको या तो पूरी या फिर पार्शियली भी रोक सकते हैं। आपका फोन, आपकी प्राथमिकताएं, आपकी पसंद' के सिद्धांत पर काम करने वाला यह ऐप आपको स्पैम कमर्शियल कॉल्स से पूरी तरह आज़ादी दिलाता है। बता दें कि ट्राई ने अप्रैल-जून, 2026 तक एक लाख 83 हजार टेलीकॉम रिसोर्स पर एक्शन लिया है। साथ ही, 263 सेंडर को ब्लेकलिस्ट किया है।TRAI DND App के फीचर्स और फायदे ऐप के कई फायदों में से एक यह है कि आप बैंकिंग, रियल एस्टेट, एजुकेशन, हेल्थ या टूरिज्म जैसे अलग-अलग कैटेगरी में से यह तय कर सकते हैं कि आपको किन कैटेगरी के कमर्शियल मैसेजेस चाहिए और किन्हें ब्लॉक करना है। यदि DND एक्टिवेट होने के बावजूद कोई कंपनी आपको कॉल या मैसेज करती है, तो आप इस ऐप के जरिए सीधे एक क्लिक में अपनी टेलीकॉम कंपनी जैसे Jio, Airtel, VI, BSNL को शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। यह ऐप आपके इनबॉक्स में आने वाले स्पैम मैसेजेस को पहचानता है और आपको आसानी से शिकायत करने का ऑप्शन देता है। आप अपनी शिकायत का स्टेटस भी ऐप के अंदर ही देखा जा सकता है।ऐप का इस्तेमाल कैसे करें? सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से TRAI DND ऐप डाउनलोड करें। ऐप खोलकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें। ऐप को सही तरीके से काम करने के लिए कॉल लॉग और एसएमएस एक्सेस की परमिशन दें, ताकि यह स्पैम कॉल्स और मैसेजेस को डिटेक्ट कर सके। अब आप अपनी पसंद के हिसाब से कैटेगरी सेलेक्ट करके मैसेज और कॉल ब्लॉक कर सकते हैं।
Source
नवभारत टाइम्स
· Mona Dixit