सामान्य
Ajit Agarkar: गोल्ड मेडल से लेकर T20 वर्ल्ड कप तक… अजीत अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने...
Ajit Agarkar: टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर के रूप में पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर का तीन साल का सफल कार्यकाल खत्म होने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगरकर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को औपचारिक रूप से जानकारी दे दी है कि वो 4 अक्टूबर को अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद इस पद पर आगे जारी नहीं रखना चाहते हैं. इसके बाद बीसीसीआई ने नए चीफ सेलेक्टर की तलाश के लिए प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है.अजीत अगरकर का रिपोर्ट कार्ड, क्या-क्या जीता भारत?जुलाई 2023 में सेलेक्शन कमेटी की बागडोर संभालने वाले अगरकर का दौर भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे स्वर्णिम अध्यायों में गिना जाएगा. उनकी ओर से चुनी गई भारतीय टीमों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में खिताबी सूखे को खत्म करते हुए ग्लोबल लेवल पर अपना दबदबा कायम किया. अगरकर के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम ने लगभग हर बड़े मल्टी-नेशन और आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई और ट्रॉफियां अपने नाम कीं.अजीत अगरकर के कार्यकाल की शुरुआत में भारत ने हांगझोउ एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता था. इसके बाद एशिया कप 2023 का खिताब भी अपने नाम किया. फिर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक का सफर तय किया. वहीं, साल 2024 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर 11 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया. फिर अगले ही साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भी अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम ने अपने दबदबे के कायम रहते हुए एक बार फिर एशिया कप का टाइटल अपने नाम किया. फिर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन बनकर लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता. इस दौरान भारत पहला ऐसा देश बना, जिसने टी20 वर्ल्ड कर के खिताब को डिफेंड किया.कड़े और ऐतिहासिक फैसले लिएअगरकर केवल ट्रॉफियों के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य को ध्यान में रखकर लिए गए बड़े फैसलों के लिए भी जाने जाएंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद जब हार्दिक पांड्या उपकप्तान थे, तब अगरकर ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए सूर्यकुमार यादव को टी20I का कप्तान बनाया था. फिर 2026 में उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंप दी.वहीं,अगरकर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की खिताबी जीत के बाद रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को वनडे टीम की कमान सौंपकर युवा नेतृत्व को बढ़ावा दिया. इसके अलावा, कई दिग्गज खिलाड़ियों के टेस्ट संन्यास के दौर को अच्छे से संभाला और नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में शामिल किया, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट संन्यास शामिल रहे.
Source
TV9 हिंदी
· मोहिद खान