भारतीय <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/cricket/news data-vars-anchor-text=क्रिकेट data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में जूनियर चयन समिति के प्रमुख पद के लिए पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पवार सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स को यह भी पता चला है कि अगर बीसीसीआई सीनियर चीफ सिलेक्टर के पद के लिए पार्थिव पटेल के साथ व्यावसायिक शर्तों को अंतिम रूप नहीं दे पाता है, तो पवार को पश्चिम जोन से अजीत अगरकर की जगह सीनियर समिति में शामिल किया जा सकता है। वहीं, सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य प्रज्ञान ओझा भी चीफ सिलेक्टर पद के लिए एक मजबूत दावेदार बन सकते हैं। अगरकर का मुख्य चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल अगले महीने की शुरुआत में समाप्त होने वाला है। यह खबर सामने आई है कि वे अपने वर्तमान कार्यकाल के बाद इस पद पर बने रहना नहीं चाहते हैं।जूनियर चयन समिति के चीफ के लिए पवार का नाम आगेरमेश पवार ने 2004 से 2007 के बीच भारत के लिए 31 वनडे और दो टेस्ट मैच खेले। वे भारतीय महिला टीम के दो बार कोच रह चुके हैं। पिछले सीजन में उन्होंने घरेलू पुरुष क्रिकेट में गुजरात टीम को भी कोचिंग दी थी। महिला टीम के कोच के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के बीच में ही उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया था। पिछले महीने क्रिकेट बोर्ड ने जूनियर क्रिकेट समिति में पांच पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। बीसीसीआई की विज्ञप्ति में कहा गया है, “जूनियर क्रिकेट समिति के सदस्य कोचिंग शिविरों के लिए और भारत और विदेशों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टीमों के खिलाफ सभी प्रारूपों में भारत के जूनियर मैचों के लिए अंडर-22 तक की आयु वर्ग की टीमों के चयन के लिए जिम्मेदार होंगे। यह समिति भारत की जूनियर टीमों के लिए प्रतिभाओं की एक मजबूत टीम और मजबूत बेंच तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।” चीफ सिलेक्टर पद के लिए दो नाम चर्चा मेंबीसीसीआई के बड़े अधिकारियों के लिए अगले कुछ दिन काफी व्यस्त रहने वाले हैं। उन्हें अगरकर का उत्तराधिकारी ढूंढना होगा। पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल फिलहाल इस पद के प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने सभी प्रारूपों में भारत के लिए कुल 65 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। अगर किसी कारणवश वह यह भूमिका नहीं निभाते हैं, तो ओझा का नाम सामने आ सकता है। फिलहाल इस दौड़ में कोई और नाम नहीं है। पटेल के चयन समिति में शामिल ना होने की दशा में पवार को कमेटी का सदस्य बनाया जा सकता है। हालांकि, सीनियर चीफ सिलेक्टर पद के लिए उनके नाम की चर्चा नहीं है। पटेल का नाम ना आने की स्थिति में रमेश पवार सीनियर पुरुष टीम की चयन समिति का हिस्सा हो सकते हैं। अन्यथा ज्यादा संभावना इसी बात की है कि वे जूनियर चयन समिति के चीफ होंगे।