सामान्य
अचानक ललन सिंह से मिलने पहुंचे नीतीश! पटना स्नातक MLC चुनाव को लेकर अनंत सिंह पर बड़ा फैसला ले सकती है JDU
पटना: बिहार की राजधानी पटना के विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव को लेकर जेडीयू में दो गुट सामने आ गये हैं। कयास लगाये जा रहे हैं कि पार्टी में उठा- पटक चल रही है। सोशल मीडिया पर पार्टी में टूट के कयास लगाये जा रहे हैं। अनंत सिंह ने जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार की जमानत को जब्त कराने का ऐलान कर दिया है। अनंत सिंह लगातार नीरज कुमार पर हमले बोल रहे हैं। इस बीच पूर्व सीएम नीतीश कुमार अचानक केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे।ललन सिंह से मिले नीतीश कुमारहालांकि, दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में ऐसी कोई बात नहीं है। टूट की बात गलता है। पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। नीतीश कुमार जी ने पार्टी को बनाया है। नीतीश कुमार के सिद्धांतों पर पार्टी चल रही है। अगर पार्टी के अंदर इस तरह की कोई बात है, तो हम लोग मिल बैठकर सुलझा लेंगे। उन्होंने साफ किया है कि कोई भी मसला होगा, पार्टी एक साथ मिलकर सुलझा लेगी।दोनों नेताओं के बीच घंटों बातचीतवहीं दूसरी ओर पार्टी के अंदर चल रहे उठापटक का प्रमाण तब दिखा, जब नीतीश कुमार अचानक ललन सिंह से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। उसके बाद ललन सिंह नीतीश कुमार को छोड़ने उनकी गाड़ी तक आए। उधर ये कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार और ललन सिंह की मुलाकात के बाद पार्टी कोई कठोर फैसला ले सकती है। अनंत सिंह पर भी बड़ा फैसला आ सकता है।अनंत सिंह पर होगा कड़ा फैसलाध्यान रहे कि मोकामा जेडीयू विधायक अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रही जुबानी जंग, एके- 47, नॉर्को टेस्ट और एक दूसरे को देख लेने वाले बयान से पार्टी असहज है। लगातार दोनों एक दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर निर्दलीय उम्मीदवार अनुज सिंह को अनंत सिंह ने समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। अनंत सिंह लगातार अनुज सिंह को जीताने का दावा कर रहे हैं। इसे लेकर पार्टी के अंदर घमासान की स्थिति पैदा हो गई है।
Source
नवभारत टाइम्स
· Ashutosh Kumar Pandey